"वो समझ नहीं पाए हैं"- फेमस WWE Superstar को बैकस्टेज पसंद नहीं किए जाने का कारण रिपोर्ट में आया सामने

..
WWE SmackDown स्टार हैं एल ए नाइट
WWE SmackDown स्टार हैं एलए नाइट

LA Knight: WWE सुपरस्टार एलए नाइट (LA Knight) के सितारे इस समय बुलंदी पर हैं। WWE यूनिवर्स का उन्हें बेहतरीन सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि, बैकस्टेज कई लोग उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में नाइट की लॉकर रूम में चल रही समस्याओं के बारे में बताया गया है।

पिछले कुछ समय से एलए नाइट को फैंस का बेहतरीन सपोर्ट मिल रहा है। SmackDown ब्रांड के सबसे पॉपुलर स्टार होने के बावजूद नाइट को बड़ा पुश मिलना अभी बाकी है। Money in the Bank ब्रीफकेस को जीतने की दौड़ में उनका नाम सबसे आगे बताया जा रहा था। हालांकि, यह सही नहीं साबित हुआ था। पिछले हफ्ते SmackDown में नाइट को यूएस चैंपियनशिप के कंटेंडर्स टूर्नामेंट में भी हार का सामना करना पड़ा था।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट ने बताया था कि विंस मैकमैहन 40 साल के एलए नाइट को पसंद करते हैं। हालांकि, वो बैकस्टेज लोगों के साथ अच्छा बर्ताव नहीं करने के लिए जाने जाते हैं। इसका मतलब यह है कि वो बुरी बैकस्टेज राजनीति कर रहे हैं। क्रिएटिव टीम के एक सोर्स ने Ringside News को यह जानकारी दी है कि एलए नाइट को लॉकर रूम की समझ अभी तक नहीं आई है। उन्होंने कहा,

"वो अभी तक WWE लॉकर रूम को समझ नहीं पाए हैं। उन्हें जल्द ही इसे समझना होगा।"

एलए नाइट ने काफी समय पहले WWE में किया था। इसके बाद उन्होंने साल 2021 में स्टैमफोर्ड बेस्ड प्रमोशन (WWE) में फिर से वापसी की थी। नाइट ने कंपनी के डेवलपमेंटल ब्रांड NXT में लगभग एक साल बिताने के बाद 2022 में अपना मेन रोस्टर डेब्यू किया था। वो फिलहाल SmackDown का हिस्सा हैं।

LA Knight को WWE दिग्गज के खिलाफ लड़ना चाहिए

कई लोगों का मानना है कि एलए नाइट पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज द रॉक पर निशान साध रहे हैं। Story Time with Dutch Mantell के हालिया एपिसोड में पूर्व मैनेजर डच मेंटल ने कहा कि द रॉक को रिंग में वापसी कर एलए नाइट के खिलाफ लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा,

"एलए नाइट बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं। द रॉक के खिलाफ उनका मैच लड़ना बहुत ही अच्छा आइडिया हो सकता है।"

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications