"आप अकेले नहीं हैं" - WWE में 15 महीने बाद धमाकेदार वापसी करने वाले फेमस सुपरस्टार ने तोड़ी चुप्पी

लेसी इवांस ने 15 महीने के बाद WWE में वापसी की
लेसी इवांस ने 15 महीने के बाद WWE में वापसी की

WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में लेसी इवांस (Lacey Evans) ने वापसी की थी। 15 महीने बाद वापसी करते हुए लेसी इवांस ने शार्लेट फ्लेयर (Charlotte Flair) को कंफ्रंट किया था।

15 महीने के अंतराल से पहले इवांस की फिउड फरवरी 2021 में द क्वीन के साथ चल रही थी। अगर अफवाहों की मानें तो दोनों को WrestleMania 37 में एक-दूसरे का सामना करने के लिए शेड्यूल किया गया था। हालांकि इवांस की प्रेग्नेंसी के कारण प्लान में बदलाव करने पड़ गए।

वहीं टीवी पर वापसी करने के बाद पूर्व स्मैकडाउन विमेंस टाइटल चैलेंजर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा-

''कुछ इससे नफरत करेंगे, कुछ इसे प्यार करेंगे। यह उन लोगों के लिए है जिन्हें इसकी जरूरत है। आप जो भी हैं जो कुछ भी कर रहे हैं, आप अकेले नहीं हैं।''

दरअसल अपने इस पोस्ट से उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जूझ रहे लोगों का समर्थन किया और विश्वास दिलाया कि वे इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं।

यहां देखें लेसी इवांस की इस्टाग्राम पोस्ट:

WWE में बेबीफेस के रूप में की है लेसी इवांस ने वापसी

आपको बता दें कि हाल ही में लेसी इवांस हील से बेबीफेस टर्न लिया है। ज्यादातर समय उन्होंने अपने WWE करियर में एक सैसी हील को ही दर्शाया है। हालांकि अब कंपनी ने आखिरकार उन्हें बेबीफेस में बदलने का फैसला कर लिया है।

इस हफ्ते SmackDown में उनकी ऑन-स्क्रीन वापसी से पहले WWE ने इवांस से जुड़े कई प्रोमो शेयर किए जिसमें उनके कैरेक्टर बदलने के संकेत मिले थे।

वहीं इवांस ने बातचीत के दौरान अपने जीवन में आई मुश्किलों का जिक्र किया और बताया कि कैसे उन्होंने इनका सामना किया। इवांस ने बताया कि एक सिंगल पेरेंट्स होने के चलते और पूर्व मरीन के नाते उन्होंने काफी मुश्किलों का सामना किया।

हालांकि WWE फैंस द्वारा इवांस के नए कैरेक्टर को लेकर पॉजिटिव रिएक्शन देखने को मिला। ऐसे में ये देखा जाना अभी बाकी है कि क्या वो लंबे समय तक इवांस का समर्थन करेंगे या नहीं। जानकारी के लिए बता दें कि लेसी इवांस ने आखिरी बार एक साल पहले WWE रिंग में मैच लड़ा था। इसमें उन्होंने एक टैग मैच में पूर्व WWE स्टार पेयटन रॉयस के साथ टीम बनाई थी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications