WWE सुपरस्टार और 31 साल की लेसी इवांस (Lacey Evans) ने इस बार अपनी फिजिक में जबरदस्त काम किया। सिर्फ छह हफ्तों में लेसी इवांस का बॉडी ट्रांसफार्मेशन देखकर आपको हैरानी हो जाएगी। सोशल मीडिया पर लेसी इवांस ने अपनी नई तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर को देखकर आपको पता चल जाएगा कि कितनी मेहनत लेसी इवांस ने की। बॉडी का शेप इस बार जबरदस्त लेसी इवांस का लग रहा है। WWE सुपरस्टार लेसी इवांस ने अपने लुक में किया बदलावअक्टूबर में इस बार लेसी इवांस ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया था। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। बच्चे को जन्म देने के बाद बॉडी का शेप अच्छा बनाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। कुछ ही लोग इतनी जल्दी ये काम कर पाते हैं। लेसी इवांस ने अपनी मेहनत इस बार फैंस को दिखा दी।सोशल मीडिया पर इस बार लेसी इवांस ने दो पिक्चर पोस्ट की। पहली पिक्चर तब की है जब उन्होंने बच्चे को जन्म दिया था। दूसरी तस्वीर बॉडी ट्रांसफार्मेशन के बाद की है। लेसी इवांस की खास तस्वीर View this post on Instagram Instagram Postइस साल की शुरूआत में शार्लेट फ्लेयर के साथ एक खास स्टोरीलाइन में लेसी इवांस नजर आई थीं। इस स्टोरीलाइन में रिक फ्लेयर भी शामिल थे। रिक फ्लेयर ने लेसी इवांस का साथ दिया था। फैंस को लगा था कि ये स्टोरीलाइन आगे बढ़ेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। Raw के एपिसोड में लेसी इवांस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। पहले सभी को लगा था कि ये स्टोरीलाइन का हिस्सा है लेकिन बाद में इवांस ने खुद इस बात का ऐलान किया।Elimination Chamber 2021 में लेसी इवांस का मुकाबला असुका के साथ Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए होने वाला था। प्रेग्नेंसी की वजह से ये मैच नहीं हो पाया। रिक फ्लेयर और लेसी इवांस का रोमांटिक एंगल भी बंद कर दिया गया। लेसी इवांस इस समय अपनी फिजिक पर काम कर रही हैं। ऐसा लग रहा है कि जल्द उनकी वापसी होगी। शायद अगले साल की शुरूआत में उनकी एंट्री WWE रिंग में हो सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को काफी मजा आएगा।