WWE फैंस के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। 31 साल की फेमस WWE सुपरस्टार लेसी इवांस (Lacey Evans) की जल्द रिंग में वापसी हो सकती है। लेसी इवांस ने ट्विटर के जरिए इस बात के संकेत दे दिए है। एक फैन ने लेसी इवांस की बेटी की वीडियो पोस्ट की। लेसी इवांस की बेटी उन्हें इसमें क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट दे रही है। फैन ने ये भी कहा कि लेसी इवांस की WWE रिंग में वापसी को लेकर उनकी बेटी काफी उत्साहित है। अगर आप इस पोस्ट का कैप्शन देखेंगे तो मजा आ जाएगा। पूरी तरह इसमें लेसी इवांस की वापसी की बात कही गई है। Courtney Sanders@cnsanders6I would say, Santa did good with bringing her @LaceyEvansWWE ! She was over the moon & then shortly after, she asked when Lacey would come back, I told her I’m sure she is training to come back & she said I can’t wait! She loves you so much! Merry Christmas!6:11 AM · Dec 26, 20211084I would say, Santa did good with bringing her @LaceyEvansWWE ! She was over the moon & then shortly after, she asked when Lacey would come back, I told her I’m sure she is training to come back & she said I can’t wait! She loves you so much! Merry Christmas! https://t.co/0Yk9KJ1NepWWE सुपरस्टार लेसी इवांस ने ट्विटर के जरिए दिया बड़ा बयानफैन द्वारा डाली गई इस पोस्ट का शानदार जवाब WWE सुपरस्टार लेसी इवांस ने दिया। लेसी इवांस ने कैप्शन में “Tell her I’m coming” लिखा। उन्होंने बता दिया कि वो वापसी के लिए अब पूरी तरह तैयार है। Lacey Evans ~ WWE Superstar. karaoke champion 🎙@LaceyEvansWWETell her I'm coming. ⏳️💪❤ twitter.com/cnsanders6/sta…Courtney Sanders@cnsanders6I would say, Santa did good with bringing her @LaceyEvansWWE ! She was over the moon & then shortly after, she asked when Lacey would come back, I told her I’m sure she is training to come back & she said I can’t wait! She loves you so much! Merry Christmas!3:12 AM · Dec 27, 202181153I would say, Santa did good with bringing her @LaceyEvansWWE ! She was over the moon & then shortly after, she asked when Lacey would come back, I told her I’m sure she is training to come back & she said I can’t wait! She loves you so much! Merry Christmas! https://t.co/0Yk9KJ1NepTell her I'm coming. ⏳️💪❤ twitter.com/cnsanders6/sta…4 जनवरी, 2021 को रेड ब्रांड के एपिसोड में लेसी इवांस और रिक फ्लेयर के बीच स्टोरीलाइन शुरू हुई थी। दोनों ने साथ में काम किया और इस स्टोरीलाइन में शॉर्लेट फ्लेयर भी शामिल थी। शार्लेट फ्लेयर के साथ लेसी इवांस का मैच भी हुआ। इस स्टोरीलाइन में पूरी तरह लेसी इवांस के साथ रिक फ्लेयर नजर आए। वैसे ये स्टोरीलाइन किसी को ज्यादा पसंद नहीं आई थी। करीब एक महीने ये स्टोरीलाइन चली थी। ऐसा लगा कि इस स्टोरीलाइन में आगे कुछ नया देखने को मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 15 फरवरी को लेसी इवांस ने अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया था। इसके बाद वो WWE टीवी पर नजर नहीं आईं। Elimination Chamber में Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए असुका और लेसी इवांस का मैच तय किया गया था। लेसी इवांस की प्रेग्नेंसी के कारण ये मैच नहीं हो पाया।लेसी इवांस की वापसी के बारे में अभी तक कंफर्म कोई अपडेट सामने नहीं आया है। लेसी इवांस इस समय कड़ी ट्रेनिंग कर रही है। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपनी पोस्ट के जरिए ये बताया था। अब अगले साल विमेंस रंबल मैच में लेसी इवांस की वापसी फैंस को देखने को मिल सकती है।