"फ्यूचर में WWE में जरूर वापसी करेंगे"- AEW के फेमस Superstar की पत्नी ने दिया चौंकाने वाला बयान

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
पूर्व WWE सुपरस्टार को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

Rusev: पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव (Rusev) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। AEW टीवी पर कुछ समय से वो नज़र नहीं आ रहे हैं। कुछ फैंस अब कह रहे हैं कि उन्हें WWE में दोबारा वापसी करनी चाहिए। अब उनकी पत्नी लाना (Lana) ने उनके फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दे दिया है।

रूसेव AEW में मिरो नाम से काम कर रहे हैं। शुरूआत में कंपनी ने उन्हें अच्छा पुश दिया लेकिन बाद में वो अचानक गायब हो गए। साल 2020 में रूसेव ने WWE को छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने AEW में कदम रखा था। उन्होंने TNT चैंपियनशिप भी अपने नाम की। 2022 में ज्यादातर वो AEW टीवी से गायब भी रहे।

पूर्व WWE सुपरस्टार रूसेव की पत्नी लाना ने दी बहुत बड़ी प्रतिक्रिया

The Mike Wennmacher शो में रूसेव की पत्नी लाना ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने रूसेव की WWE में वापसी के बारे में कहा,

रूसेव डे अभी खत्म नहीं हुआ है। बच्चे अभी भी ये सॉन्ग गाते हैं। अभी भी ये सभी के दिमाग में गूंजता है। मुझे उम्मीद है कि वो आने वाले समय में WWE में जरूर वापसी करेंगे। वो जब भी आएंगे तब एक नए गिमिक और नए अंदाज में दिखेंगे। उनका गिमिक बहुत ही अलग होगा और मैं ये बात ईमानदारी से कह रही हूं। हम सभी जानते हैं कि एक प्वाइंट पर जाकर सभी WWE में वापसी करना चाहते हैं।

ट्रिपल एच के पास अब WWE की जिम्मेदारी है। विंस मैकमैहन ने इस साल जुलाई में WWE से रिटायरमेंट ले लिया था। ट्रिपल एच के राज में अभी तक कुछ रिलीज किए गए सुपरस्टार्स ने वापसी कर ली हैं। ब्रॉन स्ट्रोमैन, ब्रे वायट और कैरियन क्रॉस जैसे दिग्गज अपना जलवा दिखा रहे हैं। आने वाले समय में अब रूसेव भी WWE में नज़र आ सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर फैंस को बहुत मजा आएगा। उनकी पत्नी लाना ने तो इस बात के संकेत अब पूरी तरह दे दिए है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment