सुपरस्टार लाना और उनके पति रूसेव का स्मैकडाउन लाइव में डेब्यू काफी सस्पेंश भरा हो चुका है। सुपरस्टार शेकअप के बाद इन दोनों को स्मैकडाउन लाइव में डाल दिया गया था। इससे पहले रूसेव रॉ में थे। अब इन दोनों की वापसी कब होगी फैंस इसके इंतजार में लगे हुए है। फिलहाल लाना ने अपने डेब्यू को लेकर ट्वीट कर जानकारी दी हैं। Training hard for my debut match on #SDLive... like the Russian proverb says the slow & steady wins the race ????#RavishingRussian?pic.twitter.com/SeeJIlQg4i — CJ (Lana) Perry (@LanaWWE) May 28, 2017 सुपरस्टार शेकअप के बाद जैसा की सभी को लगा था कि वो स्मैकडाउन में जल्दी ही आएंगी। अफवाहें ये भी सामने आ रही थी कि वो रिंग में उतर कर रैसलिंग करेंगी ना कि रूसेव की मैनेजर बनेंगी। पिछले हफ्ते उनका नया जिमिक भी आया था। उस वीडियो में उनके नए लुक के बारे में दिया गया था। हालांकि इसमें कुछ ऐसा नहीं था जिस वजह से लगा कि वो डेब्यू करेंगी। हाल ही में उनका नया टीजर आया जिसमें उनका नया लुक सामने आया है। WWE में लाना एक महत्वपूर्ण करेक्टर हैं। वो हमेशा रुसेव के मैनेजर के तौर पर काम कर चुकी है। जो की हमेशा हील का किरदार निभाते रहे। लेकिन लाना इस समय एक ऐसी सुपरस्टार है जिन्हें WWE खुद टीज कर रहा है। ऐसा ही कुछ इवा मारिया और एमिलिना के साथ भी हुआ था। इस सस्पेंस के बाद ट्विटर पर कई फैंस ने लाना की वीडियो पर सवाल भी किए थे। खासतौर पर उनके डांस के लिए लोगों ने काफी कुछ कहा। Don't you worry. My black belt in Judo, jiu jitsu & Muay Thai will make sure that I CRUSH every female superstar on the roster. #LanaCrush?https://t.co/fZn6ke0f4m — CJ (Lana) Perry (@LanaWWE) April 26, 2017 WWE ने अब लाना के डेब्यू को लेकर लगातार सस्पेंस डाल रहा है। फैंस भी फिलहाल उनके डेब्यू के बारे में कुछ समझ नहीं पा रहे है। उधर एमालिना और इवा मारिया के केस में भी WWE ने भी ये ही किया। हो सकता है कि लाना का ग्रांड डेब्यू WWE कराए। अब फैंस को बस इंतजार है कि लाना जल्दी से जल्दी डेब्यू कर लें।