WWE से 2 साल पहले निकाले गए फेमस Superstar की Royal Rumble में होगी धमाकेदार वापसी, ट्विटर के जरिए दिए संकेत?

Pankaj
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिए बड़े संकेत
पूर्व WWE सुपरस्टार ने दिए बड़े संकेत

Lana: क्या लाना की WWE में दोबारा वापसी होगी? जून, 2021 में WWE ने बजट में कमी के कारण लाना (Lana) को रिलीज कर दिया था। इसके बाद वो एक्शन में नज़र नहीं आईं। अब ऐसा लग रहा है कि इस साल उनकी वापसी होगी।

पूर्व WWE सुपरस्टार लाना ने ट्विटर पर डाली खास पोस्ट

पूर्व WWE सुपरस्टार लाना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी वापसी टीज की। उन्होंने अपने डांस का एक वीडियो पोस्ट किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा कि क्या Royal Rumble में उनकी वापसी देखना चाहते हैं। इसके जरिए उन्होंने संकेत दिए कि वो विमेंस रॉयल रंबल मैच में एंट्री कर सकती हैं। 28 जनवरी को Royal Rumble इवेंट का आयोजन होगा। अगर उनकी वापसी होगी तो ये बहुत बड़ा सरप्राइज होगा।

ये बात को पक्की है कि इस साल Royal Rumble में कुछ दिग्गजों की वापसी जरूर होगी। लाना भी अगर आएंगी तो फैंस को मजा आएगा। कुछ समय पहले In The Kliq पर बात करते हुए लाना ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा था,

मैं लाइफ में किसी भी चीज के लिए ओपन हूं। अगर मैंने अपने सपनों को बॉक्स में बंद कर दिया होता तो आज मैं यहां तक नहीं पहुंच पाती। ट्रिपल एच बहुत ही शानदार हैं। स्टैफनी भी अच्छी हैं। मुझे WWE में ट्रिपल एच ने ही हायर किया था। उन्होंने मेरी बहुत मदद की। उनके पास तगड़ा क्रिएटिव माइंड है। अगर सबकुछ सही रहा तो मैं WWE में आने के लिए तैयार हूं।

लाना ने रूसेव के साथ मिलकर अच्छा काम WWE में किया था। लाना का सिंगल्स रन भी अच्छा रहा था। कंपनी के अंतिम दिनों में उन्हें अच्छा पुश मिला। खास स्टोरीलाइन का वो हिस्सा रहीं। जब उन्हें रिलीज किया गया था तब सभी चौंक गए थे। किसी को भरोसा नहीं हो रहा था कि उन्हें रिलीज कर दिया गया है। खुद ये बात सुनकर लाना भी चौंक गई थी। अब देखना होगा कि लाना की WWE में दोबारा कब वापसी होगी। जल्द ही वो अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज देंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।