WWE में Roman Reigns और Solo Sikoa की राइवलरी में किसके साथ है रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर? दिए बड़े संकेत

WWE
WWE SmackDown में रोमन रेंस ने वापसी कर मचाया था बवाल (Photo: WWE.com)

Lance Anoa'i Shared Video Instagram Story: WWE सुपरस्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) की ब्लडलाइन के साथ राइवलरी जबरदस्त चल रही है। SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में रोमन ने वापसी करते हुए सोलो सिकोआ और उनके साथियों का हाल खराब किया। रोमन और जेकब फाटू के बीच ब्रॉल देखने को नहीं मिला। फैंस इस चीज की उम्मीद कर रहे थे लेकिन ये नहीं हो पाया। खैर रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर लांस अनोआ'ई ने अब इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना पक्ष साझा किया है।

Ad

SmackDown के शो में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड की। दोनों के बीच स्टील केज मैच हुआ। कोडी ने अपना टाइटल रिटेन किया। मैच के बाद ब्लडलाइन ने कोडी के ऊपर हमला किया। उन्हें बचाने के लिए रोमन रेंस ने एंट्री की। रोमन ने टामा टोंगा और टांगा लोआ को ज्यादा निशाना बनाया। रोमन की वापसी देखकर फैंस खुश हो गए थे।

लांस अनोआ'ई ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रोमन रेंस की "Family Above All" हुडी पहनकर वर्कआउट करते हुए एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इसके जरिए ब्लडलाइन और रोमन रेंस के बीच चल रही राइवलरी पर अपने रूख की पुष्टि कर दी है। लांस ने संकेत दिए हैं कि वो रेंस की तरफ है।

Ad

लांस अनोआ'ई भी तगड़े रेसलर हैं। फ्यूचर में वो WWE में आकर ब्लडलाइन स्टोरी का हिस्सा बन सकते हैं। अगर कभी ऐसा हुआ तो शायद वो रोमन रेंस की तरफ ही जाएंगे। लांस ने जुलाई में हुए Battleground Championship Wrestling के United We Stand इवेंट में हिस्सा लिया था। उन्होंने पूर्व WWE सुपरस्टार ब्रायन केंड्रिक को हराकर BCW वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की थी। लांस ने चैंपियन बनने के बाद अपनी जीत रोमन रेंस के पिता और अपने दिवंगत अंकल सिका अनोआ'ई को समर्पित की थी।

WWE Bad Blood 2024 में होगा बड़ा मुकाबला

Bad Blood 2024 प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 5 अक्टूबर को होगा। इस शो में कोडी रोड्स और रोमन रेंस का मुकाबला सोलो सिकोआ और जेकब फाटू के साथ होगा। कोडी और रोमन अब फैंस को साथ काम करते हुए नज़र आएंगे। इस चीज की उम्मीद बहुत लोगों ने की थी। इनकी राइवलरी में अब आगे बहुत मजा आने वाला है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications