इस हफ्ते हुए Raw के लिए अंतिम समय किए गए कुछ बदलाव

रैसलमेनिये के बाद हुई पहली रॉ ने फैंस को उनकी सीट्स के कौने पर रखा। लगातार रॉ के खराब एपिसोड्स के बाद फैंस जो स्मैकडाउन को पसंद करने लगे थे, उनके लिए रॉ का यह एपिसोड काफी अलग था। हालांकि इस हफ्ते की रॉ के लिए अंतिम समय में काफी बदलाव किया गया था। सूत्रों के अनुसार सबसे पहला बदलाव जो हुआ, वो था सैगमेंट की टाइमिंग और उनकी प्लेसमेंट, इसमें पूर्व यूनिवर्सल चैम्पियन भी शामिल थे। गोल्डबर्ग की थैंकयू स्पीच जोकि रॉ के बाद हुई, उसे पहले मेन शो में होना था। यहाँ तक कि रॉ टॉक की शुरुआत हुई और गोल्डबर्ग उसका हिस्सा थे।

Ad

# ऑस्टिन एरीज का क्रूजरवेट चैम्पियन बनना

दूसरे बदलाव जो हुआ, वो था क्रूजरवेट डिवीजन में। पहले एरीज मेनिया में मिली हार का बदला लेने के लिए इस हफ्ते रॉ में नेविल को हराकर नए क्रूजरवेट चैम्पियन बनने वाले थे। लेकिन अंत में नेविल ने एक प्रोमो दिया और अंत में उनका सामना मुस्तफा अली से हुआ।

# साशा बैंक्स का हील बनना

सूत्रों की माने तो तीसरा बदलाव विमेन्स डिवीजन को लेकर था। आज हुई रॉ में बेली, साशा बैंक्स और डैना ब्रुक ने टीम बनाकर शार्लेट फ्लेयर, नाया जैक्स और एमा का सामना किया था। पहले साशा इस मैच में हील बनने वाली थी। लेकिन अंत में नाया थी, जिसने अपनी हार का गुस्सा निकाला। नाया के गुस्से का शिकार हुई शार्लेट फ्लेयर और नाया ने उन्हें समोअन ड्रॉप दिया। हालांकि अब तक समझ में नहीं आया है कि आखिरी दो बदलाव क्यों किए गए।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications