WWE न्यूज़: विंस मैकमैहन ने SmackDown में आखिरी समय में किए कई सारे बदलाव

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

WWE स्मैकडाउन लाइव वैसा नहीं था जैसा एडवर्टाइज़ किया गया था। डेनियल ब्रयान की 'करियर बदल देने वाली' घोषणा को एक और बार धकेल दिया गया और शॉन माइकल्स, जो इस हफ्ते शो में कमेंट्री करने वाले थे, सिर्फ़ मिज़ टीवी पर अतिथि के रूप में नजर आए।

रेसलिंग ऑब्सर्वर रेडियो के डेव मैल्टजर के अनुसार, यह बदलाव इसलिए हुए थे क्योंकि विंस मैकमैहन ने शो शुरू होने से थोड़ी देर पहले पूरा शो फिर से लिखा था।

डेव मैल्टजर का कहना है कि विंस ने पूरा शो इसलिए दोबारा लिखा क्योंकि उनका मन बदल गया था। डेव का कहना था कि-

"यह शो पहले लिखे हुए शो से पूरी तरीके से अलग था। विंस चार बजे आए और उन्हें शो पसंद नहीं आया, इसलिए उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट फिर से लिखी और सब कुछ बदल गया। इसलिए शो के लिए जो भी एडवर्टाइज़ किया गया था, जैसे- ब्रयान की घोषणा, माइकल्स की कमेंट्री, और भी कई चीज़ें, जिनको प्रसारित किया गया था, नहीं हुई क्योंकि विंस ने अपना मन बदल लिया था।"

स्मैकडाउन लाइव निश्चित ही बहुत अच्छा था, इसलिए कोई नाराज़ नहीं है।

विंस मैकमैहन ने WWE के क्रिएटिव कामों से पीछे हटने को लेकर कई संकेत दिए हैं। मानना है कि पॉल हेमन और एरिक बिशफ़ को इसलिए WWE में लाया गया है ताकि विंस अपनी आने वाली फुटबॉल लीग XFL, जो अगले साल लॉन्च होने वाली है, पर ध्यान दे सकें। पॉल हेमन रॉ की कमान संभाले हुए हैं, जबकि एरिक बिशफ स्मैकडाउन लाइव की। ट्रिपल एच NXT, NXT UK और 205 लाइव को नई उँचाइयों पर पहुँचाने में लगे हुए हैं। ऐसा लगता है कि आने वाले समय में हम एक नई WWE को देखने वाले हैं, जो फैंस के लिए एक बड़ी खुश खबर है।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं