अल्बर्टो डैल रियो के WWE छोड़ने को लेकर नई जानकारी सामने आई

अल्बर्टो डैल रियो ने पिछले साल हैल इन ए सैल पीपीवी में वापसी की। उन्हें उम्मीद थी कि वो वापसी करने के थोड़े समय बाद मेन इवेंट में पुश किए जा सकते हैं। वापसी करने के 2 महीनों बाद अल्बर्टो डैल रियो कहीं गायब से हो गए औऱ चैंपियनशिप का सपना देखने वाले डैल रियो को मिड कार्ड में धकेल दिया गया और वो लीग ऑफ नेशंस का हिस्सा बन गए। उसके बाद भी आने वाले महीने डैल रियो के लिए अच्छे साबित नहीं हुए और हाल ही में उन्हें कंपनी की वैलनेस पॉलिसी के उल्लंघन की वजह से 30 दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया। ऐसा लग रहा है कि डैल रियो अब कंपनी में लौटने के मूड में नहीं है। wrestlingInc.com की रिपोर्ट के मुताबिक, डैल रियो ने अपने वकील के जरिए जून में ही नोटिस दे दिया था कि वो कंपनी छोडऩे के मूड में हैं। ये बातें उनके सस्पेंशन से पहले की है। साइट ने ये भी बताया कि डैल रियो सितंबर महीने के बाद अमेरिका, मैक्सिको समेत दुनिया के किसी भी कोने में रैसलिंग कर पाएंगे। मजेदार बात ये है कि डैल रियो का नोटिस मिलने के बाद भी WWE ने उन्हें सस्पेंड किया। कंपनी जानती थी कि डैल रियो WWE में रहने के मूड में नहीं है। डैल रियो ने साल 2010 में कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और उसी साल जून महीने में अपना डैब्यू किया था। शुरुआती 4 साल के कार्यकाल में वो मेन इवेंट के स्टार बने। उन्होंने WWE चैंपियनशिप और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी अपने नाम की। इसके अलावा रॉयल रम्बल और मनी इन द बैंक में बी जीत हासिल की। 2014 में WWE की प्लानिंग ठीक नहीं रही। काफी मिड कार्ड मैचों का हिस्सा रहे डैल रियो को कंपनी के एक अधिकारी को थप्पड मारने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया। एक साल तक लूचा अंडरग्राउंड जैसे इंडिपेंडेंट सर्किट में काम करने के बाद साल 2015 में उन्होंने हैल इन ए सैल में सरप्राइज एंटी की। उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप के लिए जॉन सीना को हराया। WWE डैल रियो को वापिस लेकर आई, उन्हें मैक्सिको के लोगों को WWE के प्रति आकर्षित करते रहने के लिए मैक्सिको के स्टार की जरुरत थी। शुरुआत में उन्हें मेन इवेंट में पुश किए जाने को लेकर वादा किया गया था। डैल रियो को रॉयल रम्बल का विजेता बनाने का वादा किया गया था, ऐसा नहीं हो पाने की वजह से वो तिलमिला गए। अब डैल रियो ने कंपनी छोड़ने का निर्णय़ ले लिया है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications