सर्वाइवर सीरीज़ के मैच दौरान शेन मैकमैहन को लगी चोट पर अपडेट

WWE ने उस वक्त सभी को चौंका दिया था, जब चोटिल बैरन कॉर्बिन की जगह सर्वाइवर सीरीज़ के मैच में शेन मैकमैहन को शामिल किया गया। इस मैच के दौरान शेन मैकमैहन ने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए अपना शरीर दाव पर लगा दिया। उन्होंने ब्रॉन स्ट्रोमैन को एलिमिनेट करने में अहम रोल निभाया। उसके बाद रोमन रेंस पर कोस्ट टू कोस्ट लगाने गए शेन को द बिग डॉग ने मिड एयर में ही स्पीयर दे दिया। स्पीयर के बाद शेन मैकमैहन की हालत खराब हो गई। उनके चेहरे के हाव भाव देखकर समझा जा सकता था, कि उनकी हालत ठीक नहीं है। f4wonline.com के मुताबिक शेन मैकमैहन को लगी चोट झूठी नहीं थी। लेकिन उनकी हालत ठीक है। शेन मैकमैहन ने सभी को बताया कि वो ठीक हैं और चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। स्पीयर ठीक से नहीं लगी और मैकमैहन बुरी तरह से सिर के बल मैट पर गिरे। प्लैन ये था कि रोमन रेंस को पिन फॉल के जरिए बाहर किया जाता। लेकिन हालात उल्टे पड़ गए और चोट की वजह से रैफरी ने शेन मैकमैहन को ही एलिमिनेट कर दिया। सर्वाइवर सीरीज़ में शेन मैकमैहन को लगी चोट की वीडियो यहां देखी जा सकती है:

youtube-cover

रैसलिंग में जिस तरह से चोट और कनकशन बढ़ता जा रहा है, उसे देखते हुए ये माना जा सकता है कि डॉक्टर्स शेन के सभी जरुरी टेस्ट करेंगे। शेन मैकमैहन काफी लकी हैं कि उनके ज्यादा चोट नहीं लगी, वहां परिणाम घातक हो सकता था। शेन मैकमैहन हमेशा से ही अपने डेयरडेविल करतबों के लिए जाने जाते हैं। रैसलमेनिया 32 में भी उन्होंने 30 फुट ऊंचे केज से अनाउंस टेबल पर छलांग लगाई थी। शेन मैकमैहन द्वारा किए गए कुछ खतरनाकर स्टंट्स को आप इस वीडियों में देख सकते हैं:

youtube-cover