WWE Extreme Rules 2021 को लेकर सट्टा बाजार के भाव की पूरी जानकारी, रोमन रेंस के फैंस के लिए अच्छी खबर

WWE फैंस को मिलेंगे बहुत बड़े सरप्राइज
WWE फैंस को मिलेंगे बहुत बड़े सरप्राइज

WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) को अब ज्यादा समय नहीं बचा है। सट्टाबाजार में भी हार-जीत का भाव तय हो गया है। BetOnline ने अपनी रिपोर्ट में फेवरेट रेसलर्स के बारे में बता दिया है। रिपोर्ट के अनुसार WWE यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस (Roman Reigns) इस समय सबसे बड़े फेवरेट सुपरस्टार माने जा रहे हैं। डीमन फिन बैलर (Demon Finn Balor) के साथ रेंस का यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच होगा। रोमन रेंस का भाव -1000 चल रहा है और वहीं बैलर का भाव +500 चल रहा है। यानी की रोमन रेंस अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे।

Ad

WWE Extreme Rules 2021 में होंगे जबरदस्त मैच

WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। शार्लेट फ्लेयर -200 तो वहीं एलेक्सा ब्लिस +150 में चल रही हैं। इस मुकाबले में कुछ भी हो सकता है। बैकी लिंच को भी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप मैच में फेवरेट माना जा रहा है। बियांका ब्लेयर +250 चल रही हैं तो वहीं -400 बैकी लिंच चल रही हैं। इस लिहाज से देखा जाए तो बैकी लिंच अपना टाइटल डिफेंड कर लेंगी।

WWE यूएस चैंपियनशिप के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच शेमस, प्रीस्ट और जैफ हार्डी के बीच होगा। इस मैच में प्रीस्ट सबसे फेवरेट माने जा रहे हैं। यानी की प्रीस्ट अपनी चैंपियनशिप डिफेंड कर लेंगे। द उसोज और स्ट्रीट प्रॉफिट्स के बीच SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप मैच होगा। इस मैच में टाइटल में बदलाव हो सकता है। द उसोज -250 चल रहे हैं तो वहीं स्ट्रीट प्रॉफिट्स +170 चल रहे हैं। लिव मॉर्गन भी कार्मेला के खिलाफ फेवरेट मानी जा रही हैं।

अभी तक की रिपोर्ट के अनुसार किसी भी टाइटल में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। एलेक्सा ब्लिस जरूर कुछ कमाल कर सकती हैं। इसके अलावा स्ट्रीट प्रॉफिट्स पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। डीमन फिन बैलर को यहां हार मिल रही है। यानी की पहली बार अपने डीमन अवतार में बैलर की हार हो सकती है। ऐसा होगा तो फैंस नाराज हो सकते हैं। फैंस ऐसा बिल्कुल भी नहीं चाहते हैं। शायद रोमन रेंस और बैलर के मैच में लैसनर की एंट्री भी हो सकती है। अगर ऐसा होगा तो फिर फैंस को मजा आ जाएगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications