WWE दिग्गज शेन मैकमैहन के खिलाफ केस दर्ज हुआ- रिपोर्ट

हाल ही में WWE दिग्गज शेन मैकमैहन ने WWE मंडे नाइट रॉ में वापसी की है। शेन मैकमैहन ने जबरदस्त वापसी की और रॉ अंडरग्राउंड नाम का प्रोजेक्ट लेकर आए। इसे लेकर सभी लोग काफी उत्साहित है। लेकिन ये WWE दिग्गज एक मुसीबत में अब फंस गया है। केजसाइट की रिपोर्ट में शेन मैकमैहन को लेकर बुरी खबर सामने आई है। शेेन मैकमैहन आईडियानॉमिक्स के वाइस चेयरमैन हैं। और किसी ने इसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किया है, जिसमें शेन मैकमैहन भी शामिल हैं। शेन के खिलाफ भी रिपोर्ट इसमें दर्ज हुई है। शेन मैकमैहन आईडियानॉमिक्स में 2010 से टॉप एक्जीक्यूटिव थे।

WWE रॉ में शेन मैकमैहन

अब इस बारे में शेन मैकमैहन को लेकर अगला क्या कदम रहेगा ये अभी पता नहीं है। सिर्फ अभी केस दर्ज होने की खबर सामने आई है। शेन मैकमैहन ने पिछले हफ्ते WWE रॉ में वापसी की है। शेन मैकमैहन को वापस इसलिए लाया गया है क्योंकि पिछले कुछ समय से रॉ की रेटिंग काफी बेकार हो गई है। पिछले हफ्ते जब शेन मैकमैहन आए थे तो रॉ की रेटिंग में थोड़ा बहुत उछाल देखने को मिला था।

शेन मैकमैहन अब रॉ अंडरग्राउंड नाम का प्रोजेक्ट लेकर आए है। इसमें जब सुपरस्टार्स फाइट करेंगे तो रिंग में रोप्ल नहीं होगी। यानि की एक तरह से फैंस अब स्ट्रीट फाइट का मजा ले सकते हैं। इसमें काफी एक्शन भी नजर आएगा। MMA फाइट्स के तौर पर यहां आने वाले समय में कुछ नया हो सकता है। शेन मैकमैहन का अब रॉ में काफी बड़ा रोल होगा। इसलिए उन्हें वापस लाया गया है।

शेन मैकमैहन ने WWE रिंग में काफी फाइट की है। वो पहले कई बार चैंपियन रह चुके हैं। WWE में उन्होंने कई यादगार मैच दिए है। हालांकि पिछले साल केविन ओवेंस के खिलाफ हारने के बाद से ही वो WWE टीवी पर नजर नहीं आए थे। फिलहाल अब उनकी वापसी हो गई है। शेन मैकमैहन के ऊपर काफी जिम्मेदारी है क्योंकि व्यूअरशिप को लेकर रॉ का बहुत बुरा हाल है। ऐसे में शेन को इसलिए यहां पर बुलाया गया है ताकि वो कुछ कमाल कर सकें। रॉ अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट वैसे सभी लोगों को पसंद आया है। अभी इसमें आगे जाकर बहुत बदलाव होंगे। रॉ के आने वाले एपिसोड में पता चलेगा कि इसमें कौन-कौन सुपरस्टार हिस्सा लेंगे। वैसे WWE के पास बहुत से ऐसे सुपरस्टार हैं जो पहले ऐसी फाइट्स में हिस्सा ले चुके हैं। अब फैंस को अगले हफ्ते रॉ का इंतजार है।

यह भी पढ़ें: 3 मौके जब ब्रॉक लैसनर ने WWE के अपने प्रतिद्वंदी को एक मिनट के अंदर हराया

Quick Links