डब्लू डब्लू ई (WWE) 2K20 के कवर पेज पर कौन होगा इसको लेकर काफी बातें चल रही हैं। कई लोग किसी को बता रहे हैं तो कई लोग किसी और सुपरस्टार्स का नाम ले रहे हैं। लेकिन अब ये अटकलें खत्म हो गई है। दरअसल WWE 2K20 गेम का कवर पेज लीक हो गया है। और इसमें दो कवर सुपरस्टार मौजूद हैं। यह भी पढ़े: मौजूदा चैंपियन ने The OC के साथ जुड़ने के संकेत दिए WWE 2K सालाना वीडियो गेम है। सुपरस्टार्स के साथ इसके लिए बड़ी डील की गई होती है। स्टोरीलाइन का हिस्सा भी ये होता है। मंडे नाइट रॉ और स्मैकडाउन के सुपरस्टार्स में से ही कोई एक इसके लिए लिया जाता हैं।इससे पहले इस वीडियो गेम के कवर स्टार सैथ रॉलिंस, एजे स्टाइल्स औऱ स्टोन कोल्ड रह चुके हैं। The trailer for #WWE2K20 somehow leaked a day early. This might be the best 2k commercial. pic.twitter.com/pupE1Ns5jg— Ryan Satin (@ryansatin) August 4, 2019अब ये देखा जा रहा है कि बैकी लिंच इस लिस्ट में शामिल हो गई है। यानि की पहले महिला सुपरस्टार वो होंगी जो WWE2K वीडियो गेम पर आएंगी। लेकिन बैकी लिंच अकेले नहीं है। इस बार उनका मुकाबला रोमन रेंस के साथ है।हालांकि अभी ऑफिशियल एलान इस बात का नहीं हुआ है लेकिन फैंस ने बातें करनी शुरू कर दी है। बैकी लिंच और रोमन रेंस इस स्पॉटलाइट को शेयर कर सकते हैं। बैकी लिंच और रोमन रेंस का पिछले कई साल से WWE में जलवा बरकरार है। पिछले साल सैथ रॉलिंस इस पेज के कवर पर थे। अब इस साल कौन रहेगा ये तो आने वाला वक्त हो बताएगा।पहले फैंस अपने अपने चहेते का नाम ले रहे थे। लेकिन अब बैकी लिंच और रोमन रेंस का नाम सामने आ गया है। अगर बैकी लिंच के नाम का एलान कर दिया जाता है तो फिर वो इतिहास रच देंगी। इससे पहले कोई भी महिला सुपरस्टार ये कारनाम नहीं कर पाई है। Please leave your items at the door and step inside. #WWE2K20 August 5. pic.twitter.com/3fsYabygvf— #WWE2K20 Info August 5 (@WWEgames) August 2, 2019WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं