WWE SmackDown में टॉप फैक्शन के डेब्यू को लेकर आया अपडेट, फैंस को मिलेगा बहुत बड़ा सरप्राइज?

Ujjaval
WWE SmackDown में बड़ा डेब्यू देखने को मिलेगा
WWE SmackDown में बड़ा डेब्यू देखने को मिलेगा

SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के एपिसोड में जल्द ही बड़े फैक्शन का डेब्यू देखने को मिल सकता है। खबरों के अनुसार NXT के टॉप फैक्शन लिगाडो डेल फैंटासमा (Legado Del Fantasma) का मेन रोस्टर कॉलअप देखने को मिल सकता है। वो मिलकर मेन रोस्टर पर सभी को प्रभावित कर सकते हैं।

Ad

PWInsider के माइक जॉनसन ने हाल ही में बताया है कि सैंटोस इस्कोबर, जोएक्विन वाइल्ड, क्रूज़ डेल टोरो और इलेक्ट्रा लोपेज़ का अगले एपिसोड में डेब्यू हो सकता है। वो इस दौरान Raw नहीं बल्कि SmackDown ब्रांड का हिस्सा बन सकते हैं। PWInsider ने अपनी रिपोर्ट में बताया,

"हमें बताया गया है कि सैंटोस इस्कोबर, जोएक्विन वाइल्ड, इलेक्ट्रा लोपेज़ और राउल मेंडोज़ा (क्रूज़ डेल टोरो) कल वोरसेस्टर, एमए में होने वाले SmackDown के सीजन प्रीमियर में नज़र आने वाले हैं। उनके लिए हाल ही में प्लान्स पिच किए गए थे और हमने कई लोगों से बात की है। उन्होंने बताया है कि इस हफ्ते वो शो का हिस्सा बन सकते हैं।"

लिगाडो डेल फैंटासमा की 2022 में डी-एंजेलो फैमिली के साथ एक शानदार दुश्मनी देखने को मिली है। दोनों की इस स्टोरीलाइन को NXT के फैंस ने बहुत पसंद किया। दोनों ही ग्रुप को बाद में जोड़ दिया गया था लेकिन वो तालमेल नहीं दिखा पा रहे थे। बाद में वो अलग हो गए।

Ad

WWE SmackDown में लिगाडो डेल फैंटासमा के पास कई अच्छे विरोधी हैं

SmackDown ब्रांड में कई टॉप फैक्शन्स मौजूद हैं। ऐसे में अगर लिगाडो डेल फैंटासमा को जोड़ा जाता है तो कई शानदार स्टोरीलाइंस देखने को मिल सकती हैं। वो ब्रॉलिंग ब्रूट्स, इम्पीरियम, द ब्लडलाइन, Hit Row या मैक्सिमम मेल मॉडल्स के खिलाफ नज़र आ सकते है। इन फैक्शन में बड़े सुपरस्टार्स हैं और लिगाडो डेल फैंटासमा को उनके साथ काम करने पर जरूर फायदा मिलेगा।

Ad

WWE ने पिछले कुछ समय में अपने रोस्टर को मजबूत किया है और इस फैक्शन के आने से SmackDown ब्रांड ज्यादा बेहतर हो जाएगा। इस फैक्शन के लीडर और पूर्व क्रूजरवेट चैंपियन सैंटोस इस्कोबर पर मुख्य रूप से सभी की नज़रें रहेंगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications