78 साल के दिग्गज ने WWE के साथ 5 साल का अनोखा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया, विंस मैकमैहन को कहा धन्यवाद

WWE दिग्गज ने किया बहुत बड़ा ऐलान, फैंस को दी खुशखबरी
WWE दिग्गज ने किया बहुत बड़ा ऐलान, फैंस को दी खुशखबरी

सुपरस्टार बिली ग्राहम (Superstar Billy Graham) ने WWE के साथ 'Nostalgia Contract' साइन किया है। फेसबुक के जरिए बिली ग्राहम ने इस बात का ऐलान किया। ग्राहम ने अपनी इस डील के बारे में अपने फैंस को बताया। बिली ने WWE के साथ पांच साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है। ग्राहम ने विंस मैकमैहन (Vince McMahon) के ऊपर भी आदर यहां पर जताया। ग्राहम ने ये भी कहा कि इस कॉन्ट्रैक्ट से उन्हें और WWE को फायदा होगा।

Ad

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन को लेकर भी दी प्रतिक्रिया

78 साल के बिली ग्राहम ने फेसबुक पोस्ट के जरिए अपने फैंस को इस बारे में बताया। बिली ग्राहम ने कहा,

मैं आप सभी को बता देना चाहता हूं कि मैंने WWE के साथ 'Nostalgia Contract' साइन किया है। अगले पांच साल की डील मैंने साइन की है। मैं इसकी पूरी जानकारी आपको नहीं बता सकता हूं। मुझे मौका देने के लिए मैं विंस मैकमैहन का धन्यवाद करना चाहता हूं। मुझे उम्मीद है कि ये कॉन्ट्रैक्ट WWE और मेरे लिए अच्छा रहेगा।
Ad

लैजेंड कॉन्ट्रैक्ट के बारे में तो जरूर सभी फैंस को पता है लेकिन 'Nostalgia Contract' के बारे में शायद किसी को नहीं पता होगा। WWE द्वारा जल्द ही इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में बताया जाएगा। बिली ग्राहम का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम रहा है। अपने करियर में ग्राहम ने बहुत सफलता हासिल की। रेसलिंग के गोल्डन एरा में बिली ने काम किया था। रिक फ्लेयर और हल्क होगन के साथ रेसलिंग में उनका योगदान जबरदस्त रहा था। 1977 में ग्राहम ने वर्ल्ड चैंपियनशिप भी अपने नाम की थी। 10 महीने तक ग्राहम का ये चैंपियनशिप रन चला था। साल 2004 में बिली को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था।

वैसे बिली के इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में किसी को ज्यादा कुछ नहीं पता है। बिली ने भी पूरी जानकारी देने से मना कर दिया है। आने वाले कुछ समय में इस कॉन्ट्रैक्ट के बारे में जरूर कुछ बड़ी बात पता चलेगी। खैर बिली इस कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने के बाद बहुत खुश नजर आए। विंस मैकमैहन को लेकर भी उन्होंने बड़ा बयान दिया।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications