WWE दिग्गज को हुआ पेट का कैंसर, फेसबुक पर इमोशनल नोट लिखकर दी जानकारी, फैंस का टूटा दिल

Pankaj
WWE दिग्गज को लेकर सामने आई भावुक खबर
WWE दिग्गज को लेकर सामने आई भावुक खबर

Rick Harris: दिग्गज WWE सुपरस्टार रिक हैरिस (Rick Harris) ने एक पोस्ट डाली है जिसे देखकर आपकी आंखों में आंसू आ जाएंगे। उन्होंने बताया कि वो पेट के कैंसर से जूझ रहे हैं और चौथे चरण में जाकर उन्हें इस बात का पता चला है।

हैरिस का रेसलिंग करियर साल 1970 से 2000 तक रहा। रेसलिंग की दुनिया में उन्होंने बहुत नाम कमाया। अपने करियर में उन्होंने NWA टाइटल, NAW नेशनल हैवीवेट चैंपियनशिप भी हासिल की। इसके अलावा उन्होंने कुछ WWE दिग्गजों को भी ट्रेन किया। इसमें जेबीएल का नाम भी शामिल है। WWE में भी उन्होंने करीब दो साल तक काम किया। डस्टिन रोड्स और शेन डगलस के साथ उन्होंने अच्छा काम किया। WWE वर्ल्ड टैग टीम टाइटल्स के लिए भी उन्होंने चुनौती पेश की थी। हालांकि वो इसे जीतने में नाकाम रहे थे।

दिग्गज रिक हैरिस ने फेसबुक पेज पर अपनी हेल्थ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पेट के कैंसर के बारे में बताया। साथ ही कहा कि ये उनके लिवर तक फैल गया है। उन्होंने कहा कि वो इस चीज़ से जब तक हो सकता हैं लड़ाई करेंगे। हैरिस की ये भावुक बातें सुनकर जरूर फैंस का भी दिल टूटा होगा। हैरिस ने फेसबुक पर बहुत लंबा चौड़ा मैसेज फैंस के लिए लिखा।

WWE दिग्गज रिक हैरिस का रेसलिंग में करियर रहा शानदार

रिक हैरिस का कैंसर चौथे चरण में पहुंच गया है तो उनका बचना अब शायद मुश्किल है। मैसेज के जरिए भी उन्होंने ये बात कही। हैरिस ने साल 2002 में रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था। इस समय उनकी उम्र 75 साल की हैं। रेसलिंग से रिटायरमेंट के बाद भी वो एक्टिव थे। मौजूदा प्रोडेक्ट को लेकर वो अपनी राय रखते रहते थे। खैर हैरिस के फैंस उनके सही होने की दुआ जरूर करेंगे। आगे भी उनकी हेल्थ पर अपडेट सामने आते रहेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment