WWE में 20 Superstars के चोटिल होने की जानकारी आई सामने, Roman Reigns और Bray Wyatt समेत ढेरों बड़े नाम शामिल

Ujjaval
WWE में कई सारे रेसलर्स चोटिल हैं
WWE में कई सारे रेसलर्स चोटिल हैं

Roman Reigns: WWE में इस समय सुपरस्टार्स लगातार चोटिल होते जा रहे हैं। हाल ही में एक ट्वीट द्वारा मौजूदा समय में सभी चोटिल सुपरस्टार्स की लिस्ट का खुलासा देखने को मिला है। WWE के लगभग 20 सुपरस्टार्स अभी इंजर्ड हैं। इसमें रोमन रेंस (Roman Reigns), ब्रे वायट (Bray Wyatt) समेत दिग्गजों का नाम भी शामिल है।

Ad

थोड़े समय पहले ही Wrestlelamia ने आने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक लिस्ट जारी की। इसमें मौजूदा समय के सभी चोटिल सुपरस्टार्स हैं। इस सूची में सिर्फ मेन रोस्टर ही नहीं बल्कि NXT रोस्टर के रेसलर्स को भी जगह मिली है। उन्होंने यहां 20 चोटिल सुपरस्टार्स के नाम का खुलासा किया है।

इस लिस्ट में रोमन रेंस, केविन ओवेंस, बिग ई, रैंडी ऑर्टन, सैमी ज़ेन, सोन्या डेविल, लिव मॉर्गन, बेली, एल्टन प्रिंस, डकोटा काई, सोल रुका, ब्रॉन स्ट्रोमैन, शेन मैकमैहन, ब्रे वायट, वेंडी चू, निकिता लायंस, आर-ट्रुथ, रॉबर्ट रूड, आरियाना ग्रेस और अमारी मिलर मौजूद हैं। इतने सारे रेसलर्स का एक साथ चोटिल होना खराब चीज़ है।

आप नीचे सभी चोटिल सुपरस्टार्स की लिस्ट वाला ट्वीट देख सकते हैं:

Ad

आपको बता दें कि रैंडी ऑर्टन, रॉबर्ट रूड और बिग ई को WWE के इन-रिंग एक्शन से दूर हुए एक साल से ज्यादा हो गया है। दूसरी ओर रोमन रेंस, केविन ओवेंस, सैमी ज़ेन, सोन्या डेविल, लिव मॉर्गन और बेली थोड़े समय पहले ही चोटिल हुई हैं। NXT स्टार्स जैसे अमारी मिलर, वेंडी चू, सोल रुका, निकिता लायंस और अरियाना ग्रेस के मोमेंटम पर भी इंजरी से फर्क पड़ा है।

ब्रॉन स्ट्रोमैन, शेन मैकमैहन, आर-ट्रुथ और ब्रे वायट जैसे चर्चित स्टार्स का टीवी से दूर रहना भी WWE को कुछ हद तक नुकसान पहुंचा सकता है। देखा जाए तो अगर सभी चोटिल सुपरस्टार्स जल्द की वापसी कर लेते हैं, तो अन्य रेसलर्स के लिए प्रतियोगिता बढ़ जाएगी।

WWE दिग्गज Roman Reigns कब और कैसे चोटिल हुए?

रोमन रेंस ने SummerSlam 2023 में जे उसो के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच लड़ा था। इस मैच में रेंस ने जीत दर्ज करके अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल टाइटल और ट्राइबल चीफ का पद रिटेन किया। बाद में रिपोर्ट सामने आई और इसमें बताया गया कि रेंस इस मैच के शुरुआती समय में ही चोटिल हो गए थे। हालांकि, WWE ने आधिकारिक तौर पर रेंस की चोट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications