WWE: WWE का इतिहास काफी बड़ा है और यहां कई सारे सुपरस्टार्स ने काम किया है। हर साल कई सारे प्रोफेशनल रेसलर्स का निधन होता है। 2022 में कुछ दिग्गज दुनिया को छोड़कर चले गए। कई नामों को फैंस बहुत अच्छे से जानते हैं वहीं कुछ के बारे में शायद प्रशंसकों को उतना पता नहीं होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 में दुनिया को अलविदा कहने वाले WWE सुपरस्टार्स को लेकर बात करेंगे।2022 में दुनिया को अलविदा कहने वाले WWE सुपरस्टार्स1- स्कॉट हॉल: स्कॉट हॉल (रेज़र रमोन) को WWE और WCW इतिहास के दिग्गज सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्हें कंपनी में शानदार सफलता मिली है। 14 मार्च 2022 को स्कॉट का अचानक निधन हो गया। उन्हें सभी ने जबरदस्त तरीके से ट्रिब्यूट दिया।Larry Henry Jr@lhenry019I miss this Wolfpac. Idols of my youth! ⁦@TheRealXPac⁩ ⁦@RealKevinNash⁩ Ayo Scott Hall1I miss this Wolfpac. Idols of my youth! ⁦@TheRealXPac⁩ ⁦@RealKevinNash⁩ Ayo Scott Hall https://t.co/QC44F0jn5L2- एंटोनियो इनोकी: एंटोनियो इनोकी को रेसलिंग इतिहास के दिग्गज सुपरस्टार्स में गिना जाता है। उन्होंने WWE में भी काम किया है। इनोकी ने ही NJPW की शुरुआत की थी। 2010 में वो WWE Hall of Fame क्लास का हिस्सा बने थे। हालांकि, काफी समय से वो हार्ट की समस्या से जूझ रहे थे और 1 अक्टूबर 2022 को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।3- डेव हेब्नर: डेव हेब्नर को इतिहास के सबसे प्रसिद्ध ऑफिशियल्स (रेफरी) में गिना जा सकता है और वो कई मैचों में अहम किरदार निभाते हुए देखे गए हैं। 17 जून 2022 को 73 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था।4- सारा ली: सारा ली ने Tough Enough प्रतियोगिता का छठा सीजन जीता था और वो NXT में भी नज़र आई थीं। हालांकि, सिर्फ 30 साल की उम्र में 5 अक्टूबर 2022 को अचानक उनका निधन हो गया। उन्हें कई सारे सुपरस्टार्स और रेसलर्स ने ट्रिब्यूट दिया था।People@peopleSara Lee, WWE Wrestler and Mom of 3, Dead at 30: 'We Are All in Shock'397Sara Lee, WWE Wrestler and Mom of 3, Dead at 30: 'We Are All in Shock' https://t.co/ThNDgkyDRK5- मिकी हेंसन: मिकी हेंसन के बारे में काफी सारे लोग जरूर जानते होंगे। उन्होंने WWE में काफी सालों तक बतौर रेफरी काम किया है। आपको बता दें कि 14 फरवरी 2022 को 59 साल की उम्र में मिकी का निधन हो गया। WWE ने भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इस चीज़ को लेकर ट्रिब्यूट दिया था।6- टिम वाइट: टिम वाइट भी एक फेमस रेफरी रहे हैं और उन्हें इस किरदार में बहुत सफलता मिली। हालांकि, 19 जून 2022 को उनका निधन हो गया और WWE ने भी इस चीज़ को लेकर स्टेटमेंट जारी की थी।WWE@WWEIn memory of Tim White.238481750In memory of Tim White. https://t.co/up0s87nk2B7- एडम विंडसर: एडम विंडसर ने WWE में शानदार इन-रिंग वर्कर के तौर पर नाम बनाया था। हालांकि, वो उतने सफल नहीं हुए। आपको बता दें कि इस इंग्लिश सुपरस्टार का 21 अप्रैल 2022 को हार्ट में समस्या के कारण निधन हो गया। उनकी उम्र सिर्फ 41 साल थी।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।