WWE में 2022 में मौजूदा और नए चैंपियन बनने वाले सभी Superstars की लिस्ट

WWE में इस साल कई टाइटल चेंज हुए हैं
WWE में इस साल कई टाइटल चेंज हुए हैं

WWE: WWE में पिछले साल काफी सारे सुपरस्टार्स ने चैंपियनशिप जीती। 2021 में कई टाइटल चेंज हुए और स्टार्स को जबरदस्त पुश मिला। हर एक WWE सुपरस्टार्स चैंपियन बनना चाहता है और इस साल कई सारे सुपरस्टार्स की इच्छा पूरी हो सकती है। साल 2022 अब तक शानदार साबित हुआ है।

कुछ सुपरस्टार्स के पास साल की शुरुआत से ही चैंपियनशिप थी वहीं रेसलर्स इस साल चैंपियन बनने में सफल रहे हैं। 2022 की शुरुआत से अब तक कुछ अहम टाइटल चेंज देखने को मिले हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम 2022 में बनने वाले सभी चैंपियंस और मौजूदा चैंपियंस के बारे में बात करेंगे।

- WWE SmackDown टैग टीम चैंपियनशिप

2022 की शुरुआत में द उसोज़ चैंपियन थे और अभी भी टाइटल उनके पास ही है। द उसोज़ का टाइटल रन जबरदस्त रहा है और उन्होंने कई सारे सुपरस्टार्स के खिलाफ इसका सफलतापूर्वक बचाव किया है। आने वाले समय में नए SmackDown टैग टीम चैंपियंस देखने को मिल सकते हैं। WrestleMania में भी उन्होंने टाइटल को सफलतापूर्वक रिटेन किया। अभी वो अनडिस्प्यूटेड WWE टैग टीम चैंपियंस हैं क्योंकि उन्होंने Raw और SmackDown दोनों टाइटल्स को यूनिफाइड कर दिया था।

- WWE Raw टैग टीम चैंपियनशिप

इस साल की शुरुआत में रैंडी ऑर्टन और रिडल के पास टैग टीम टाइटल्स मौजूद थे। उन्होंने इस टाइटल को 142 दिनों तक अपने पास रखा और फिर अल्फा अकेडमी नए चैंपियन बनने में सफल रहे। 10 जनवरी 2022 को Raw के एक एपिसोड में टैग टीम टाइटल्स के लिए मैच देखने को मिला।

इस मैच में ओटिस और चैड गेबल ने शानदार प्रदर्शन किया और नए चैंपियंस बन गए। रैंडी ऑर्टन और रिडल ने WrestleMania के पहले Raw के एक एपिसोड में फिर टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। WrestleMania 38 में वो टाइटल रिटेन करने में सफल रहे। द उसोज़ ने उन्हें हराकर Raw टैग टीम चैंपियनशिप को SmackDown टाइटल्स के साथ यूनिफाइड कर दिया।

- WWE इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप

2022 की शुरुआत में शिंस्के नाकामुरा के पास इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप थी। उन्होंने इस टाइटल को 189 दिनों तक अपने पास रखा। सैमी जेन ने 18 फरवरी 2022 को SmackDown के एपिसोड में नाकामुरा को हराकर आईसी टाइटल पर कब्जा किया। सैमी जेन का टाइटल रन लंबा नहीं चल पाया।

सैमी सिर्फ 13 दिनों तक चैंपियन रहे। हाल ही में 4 मार्च 2022 को SmackDown के एपिसोड में रिकोशे ने जॉनी नॉक्सविल की इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर सैमी को हराया और नए इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन बने। खैर, 10 जून 2022 को SmackDown में गुंथर ने रिकोशे को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती।

- WWE यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप

इस साल की शुरुआत डेमियन प्रीस्ट ने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन के रूप में की थी। उन्होंने SummerSlam 2021 में टाइटल पर कब्जा किया था और उन्होंने 191 दिनों तक टाइटल को अपने पास रखा। 28 फरवरी 2022 को Raw के एपिसोड में फिन बैलर के खिलाफ उनका चैंपियनशिप मैच हुआ।

इस मैच में बैलर ने शानदार प्रदर्शन किया और जीत हासिल करते हुए नए यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन बन गए। उन्होंने अपने WWE करियर में पहली बार इस टाइटल पर कब्जा किया। बैलर ने 49 दिनों तक टाइटल को अपने पास रखा और फिर थ्योरी के खिलाफ वो चैंपियनशिप को हार गए। 2 जुलाई 2022 को Raw के एपिसोड में बॉबी लैश्ले ने ऑस्टिन थ्योरी को हराकर यूएस टाइटल जीता।

- WWE Raw विमेंस चैंपियनशिप

2022 की शुरुआत बैकी लिंच ने Raw विमेंस चैंपियन के रूप में की थी। ड्राफ्ट की वजह से बैकी ने Crown Jewel 2021 के बाद शार्लेट फ्लेयर से टाइटल एक्सचेंज किया गया और Raw विमेंस चैंपियनशिप बैकी लिंच के पास आ गई। इसके बाद से बैकी लिंच ने लगातार अपने टाइटल को डिफेंड किया लेकिन WrestleMania में बियांका ब्लेयर ने उन्हें हराकर चैंपियनशिप जीती। उनका टाइटल रन जबरदस्त रहा है।

- WWE SmackDown विमेंस चैंपियनशिप

शार्लेट फ्लेयर ने साल 2022 की शुरुआत SmackDown विमेंस चैंपियन के रूप में की थी उन्होंने कई मौकों पर चैंपियनशिप को डिफेंड किया, जिसमें WrestleMania भी शामिल था। हालांकि, WrestleMania Backlash में रोंडा राउजी ने उन्हें हराकर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप जीती। हालांकि, Money in the Bank में लिव मॉर्गन ने रोंडा को हराया और विमेंस टाइटल पर कब्जा कर लिया।

- WWE विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप

2022 की शुरुआत में कार्मेला और जेलिना वेगा के पास विमेंस टैग टीम टाइटल्स थे। उन्होंने 22 नवंबर 2021 को Raw में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी। इसके बाद से जेलिना वेगा और कार्मेला ने अपने टाइटल कई बार डिफेंड किया लेकिन WrestleMania में साशा बैंक्स और नेओमी ने फैटल 4 वे विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप में जीत दर्ज करके टाइटल्स पर कब्जा किया। हालांकि, उन्होंने Raw के एक एपिसोड को बीच में छोड़कर जाने का निर्णय लिया था और इसी कारण उनसे टाइटल्स लिए गए। बाद में विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप टूर्नामेंट का आयोजन किया गया और फाइनल्स में राकेल रॉड्रिगेज और आलिया ने जीत दर्ज करते हुए टाइटल्स पर कब्जा किया। खैर, कुछ दिनों बाद इयो स्काई और डकोटा कई ने उन्हें हराकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप जीती।

- अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप

रोमन रेंस ने साल 2022 की शुरुआत यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में की थी और अभी भी उनके पास ही टाइटल है। रोमन रेंस ने इस साल सैथ रॉलिंस और गोल्डबर्ग जैसे बड़े सुपरस्टार्स के खिलाफ टाइटल का बचाव किया है। कोई भी सुपरस्टार उनके ऐतिहासिक टाइटल रन को रोक नहीं पाया है।

दूसरी ओर बिग ई ने 2022 की शुरुआत WWE चैंपियन के तौर पर की थी लेकिन वो साल के पहले ही दिन टाइटल हार गए थे। ब्रॉक लैसनर ने Day 1 में WWE टाइटल पर कब्जा किया था। Royal Rumble 2022 में बॉबी लैश्ले ने रोमन रेंस की इंटरफेरेंस का फायदा उठाकर ब्रॉक लैसनर को पराजित किया और नए WWE चैंपियन बन गए।

2022 के Elimination Chamber मैच में ब्रॉक लैसनर ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने 5 अन्य रेसलर्स को पराजित करते हुए WWE चैंपियनशिप पर फिर कब्जा किया। ब्रॉक लैसनर के पास WWE चैंपियनशिप थी और रेंस ने उन्हें हराकर इस टाइटल पर कब्जा किया। इसी के साथ वो नए और पहले अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन बने। अभी तक कोई उन्हें हरा नहीं पाया है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links