WWE NXT ब्रांड रेसलिंग प्रशंसकों के बीच काफी फेमस है। असल में इसकी शुरुआत एक कांटेस्ट शो के तौर पर हुई थी जहां विजेता को WWE कॉन्ट्रैक्ट दिया जाता था। हालांकि, बाद में WWE ने NXT को अपना डेवलपमेंटल ब्रांड बनाया। कई सारे सुपरस्टार्स ने इस ब्रांड में काम करते हुए अपनी स्किल्स को सुधारा और फिर उन्हें मेन रोस्टर पर आने का मौका मिला।फैंस के बीच NXT प्रसिद्ध होते गया और इसके बाद यह WWE का अहम हिस्सा बन गया। थोड़े समय बाद WWE को NXT के लिए टीवी डील मिली थी। NXT में कई सारे टाइटल्स हैं। विमेंस डिवीजन के लिए NXT में सिंगल्स और टैग टीम चैंपियनशिप्स मौजूद हैं। कई सारी विमेंस सुपरस्टार्स इस टाइटल पर कब्जा कर चुकी हैं। इसलिए इस आर्टिकल में हम NXT विमेंस चैंपियनशिप जीतने वाली सभी सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे।WWE NXT विमेंस चैंपियंस की पूरी लिस्ट5 अप्रैल 2013 को विमेंस चैंपियनशिप को लाने का निर्णय लिया गया था। इसके बाद टूर्नामेंट का आयोजन हुआ और इसे पेज ने जीता था। वो इतिहास की पहली NXT विमेंस चैंपियन बन गई थीं। इसके बाद से कई विमेंस स्टार्स को इस टाइटल पर कब्जा करने का मौका मिला है। यह रही NXT विमेंस चैंपियंस की पूरी लिस्ट:1. पेज- NXT (2013)Shady Divas Facts@shadydivasfactsPaige is the longest champion in the current Divas roster. She held the NXT Women's Title for 318 days. http://t.co/uVq4NETqUj10:06 AM · Jun 11, 20157061Paige is the longest champion in the current Divas roster. She held the NXT Women's Title for 318 days. http://t.co/uVq4NETqUj(मेन रोस्टर डेब्यू की वजह से पेज को विमेंस चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी)2. शार्लेट फ्लेयर- TakeOver (2014)3. साशा बैंक्स- TakeOver: Rival (2015)4. बेली- TakeOver: Brooklyn (2015)5. असुका- TakeOver: Dallas (2016)Asuka/Kana Forever.@Drarham2"The best of WWE: Asuka begins a dominant reign as NXT Women's champion".Indeed.10:48 AM · Jan 20, 20216010"The best of WWE: Asuka begins a dominant reign as NXT Women's champion".Indeed. https://t.co/ZMeNwXvz6W(चोट की वजह से असुका को विमेंस चैंपियनशिप छोड़नी पड़ी)6. एंबर मून- TakeOver: WarGames (2017)7. शायना बैजलर- TakeOver: New Orleans (2018)8. कायरी सेन- TakeOver: Brooklyn 4 (2018)9. शायना बैजलर- WWE Evolution (2018)10. रिया रिप्ली- NXT (2019)WWE@WWENXT Women's Champion @RheaRipley_WWE kicks off #WWENXT right now on @USA_Network!6:35 AM · Jan 9, 2020836197NXT Women's Champion @RheaRipley_WWE kicks off #WWENXT right now on @USA_Network! https://t.co/XRLfaX4e4U11. शार्लेट फ्लेयर- WrestleMania 36: Part 2 (2020)12. आईओ शिराई- TakeOver: In Your House (2020)13. रेचल गोंजेलेज़- TakeOver: Stand & Deliver (2021)14. मैंडी रोज- Halloween Havoc (2021)(नोट: यह आर्टिकल लिखते समय तक मैंडी रोज विमेंस चैंपियन हैं । भविष्य में इसमें बदलाव संभव है।)