Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (Liv Morgan) इस समय स्मैकडाउन (SmackDown) में अलग ही अंदाज में नज़र आ रही रहीं है। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पूर्व WWE ऑफिशियल सोन्या डेविल (Sonya Deville) के ऊपर जबरदस्त अटैक उन्होंने किया। इस अटैक के बाद लिव मॉर्गन ने अपनी प्रतिक्रिया भी दे दी। वहीं सोन्या डेविल ने भी अपनी बात कही। WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते लिव मॉर्गन और सोन्या डेविल के बीच सिंगल मैच हुआ था। दोनों ने फैंस को अच्छा मैच दिया। कुछ अच्छे मूव्स का भी प्रयोग किया। लिव का अलग किरदार इस मैच में नज़र आया। वो इस मैच में लगातार हंस रही थीं और सोन्या को हमला करने के लिए कह रही थीं। मॉर्गन ने बाद में सोन्या की हालत खराब कर दी थी। रिंगसाइड पर उन्होंने सोन्या के ऊपर खतरनाक अटैक किया। ये मैच डबल काउंटआउट से खत्म हुआ। इसके बाद भी लिव ने रिंग में स्टील चेयर फेंकी और टॉप रोप से सोन्या के ऊपर सुपरसुप्लेक्स लगाया।WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन और सोन्या डेविल ने दी अपनी खास प्रतिक्रियाट्विटर पर लिव मॉर्गन ने कहा उन्होंने सोन्या के खिलाफ अपना मोमेंट प्राप्त कर लिया।LIV Morgan@YaOnlyLivvOnceSo…. I had a moment.104793सोन्या डेविल ने भी ट्विटर पर कहा कि अंधेरे से ही उजाले की तलाश की जाती है। सोन्या ने इसके जरिए संकेत दे दिए कि वो लिव मॉर्गन से बदला जरूर लेंगी। ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इन दोनों के बीच ये राइवलरी आगे भी जारी रहेगी। मॉर्गन के कैरेक्टर में अब बदलाव आ गया। इस लिहाज से देखा जाए तो दोनों की राइवलरी में बहुत मजा आगे आएगा। Sonya Deville@SonyaDevilleWWEFrom the darkness we find light.80575फैंस को अब मॉर्गन के कैरेक्टर को देखकर आगे बहुत मजा आएगा। WWE Extreme Rules में कुछ दिन पहले लिव मॉर्गन अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप को रोंडा राउजी के खिलाफ हार गईं थी। इसके बाद से ही उनके कैरेक्टर में बदलाव आ गया। शायद WWE ने उनके लिए कुछ बड़ा प्लान तैयार किया है। देखना होगा कि आने वाले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में किस अंदाज में लिव मॉर्गन नज़र आएंगी। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।