Liv Morgan Can Return Soon: WWE में काफी हफ्तों से लिव मॉर्गन (Liv Morgan) नजर नहीं आ रही हैं। वो एक फिल्म की शूटिंग के चलते एक्शन से दूर हो गई थीं। फैंस के मन में सवाल था कि मॉर्गन कब तक वापस आ सकती हैं। सभी उन्हें मिस करने लगे थे और अब उनके रिटर्न को लेकर बहुत अच्छी खबर सामने आई है। उनकी वापसी देखने को मिल सकती है।
Fightful ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लिव मॉर्गन की WWE में जल्द ही वापसी होने वाली है। उनके अनुसार विमेंस टैग टीम चैंपियन का यह रिटर्न Raw के अगले एपिसोड में देखने को मिल सकता है। अगर यह बात सही है, तो फिर Money in the Bank और आने वाले बड़े शो में मॉर्गन इन-रिंग एक्शन में नजर आ सकती हैं।
WWE Raw में लिव मॉर्गन की कमी खल रही है
पिछले एक साल में लिव मॉर्गन ने बहुत ज्यादा सफलता हासिल की है। वो काफी तेजी से आगे बढ़ी हैं। उन्होंने पिछले साल बैकी लिंच की बादशाहत खत्म करके विमेंस वर्ल्ड टाइटल जीता था। उनका टाइटल रन काफी जबरदस्त रहा और उन्होंने टॉप हील के रूप में Raw में काम करके फैंस का मनोरंजन किया। उनकी डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ जोड़ी भी फैंस को बेहद पसंद आती थी।
लिव की बादशाहत का अंत 6 जनवरी 2025 को Raw के Netflix डेब्यू शो में हुआ था। हालांकि, मॉर्गन ने इसके बाद Royal Rumble और फिर Elimination Chamber में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने राकेल रॉड्रिगेज़ के साथ मिलकर विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप पर कब्जा किया। WWE WrestleMania 41 में भले ही यह दोनों टाइटल हार गईं लेकिन Raw के अगले ही शो में दोनों फिर से चैंपियन बन गईं।
लिव मॉर्गन इसके बाद से ही Raw में दिखाई नहीं दी हैं। कुछ रिपोर्ट के अनुसार Bad Lieutenant: Tokyo नाम की फिल्म में लिव मॉर्गन से जुड़ी शूटिंग खत्म हो गई है। इसी वजह से उनका जल्द से जल्द वापस आना सही फैसला होगा। मॉर्गन ने पिछले एक साल में जिस तरह से प्रदर्शन किया है, उनकी कमी जरूर WWE Raw में खल रही है। देखना होगा कि उनका रिटर्न कब होता है।