Liv Morgan Lost on Return: WWE रॉ (Raw) के हालिया एपिसोड में आखिर लिव मॉर्गन (Liv Morgan) की वापसी हो गई। विमेंस टैग टीम चैंपियन कुछ हफ्तों से एक्शन से दूर थीं। वो एक फिल्म की शूटिंग के चलते बाहर थीं और अब वो दोबारा टीवी का हिस्सा बन गई हैं। हालांकि, WWE में वापसी के बाद उनका पहला शो भूलने लायक रहा है।
WWE Raw के एपिसोड में लिव मॉर्गन ने बैकस्टेज सैगमेंट में वापसी की। इसी बीच रॉक्सेन परेज़, डॉमिनिक मिस्टीरियो के लिए चिकन नगेट्स लेकर आई थीं। लिव यह देखकर बेहद निराश थीं। एक अन्य बैकस्टेज सैगमेंट द्वारा उनका कायरी सेन के खिलाफ सिंगल्स मुकाबला तय हो गया। दोनों ही रेसलर्स के बीच मैच अच्छा रहा।
लिव ने बहुत समय बाद वापसी की थी और इसी के वजह से फैंस उनकी जीत की उम्मीद लगा रहे थे। इन सभी चीजों के बावजूद नतीजा उनके पक्ष में नहीं गया। एक मौके पर कायरी सेन टॉप रोप से अपना फिनिशर लगाने वाली थीं। इसी बीच रॉक्सेन परेज़ ने आकर कायरी को टॉप रोप से नीचे धकेला। लिव के पास इसका फायदा उठाने का मौका था।
राकेल रॉड्रिगेज़ ने रॉक्सेन परेज़ से दखल देने को लेकर बहस की। लिव मॉर्गन का इसी वजह से ध्यान भटक गया और कायरी ने फायदा उठाकर रोलअप से पिन करके जीत अपने नाम कर ली। यह देखकर लिव मॉर्गन ही नहीं, बल्कि फैंस भी बेहद हैरान दिखाई दी। लिव को वापसी के बाद अपने पहले ही मुकाबले में करारी हार का सामना करना पड़ा। आते ही उनका मोमेंटम खराब हो गया।
WWE Raw में हार पर लिव मॉर्गन का फूटा गुस्सा
WWE Raw में हार के बाद बैकस्टेज लिव मॉर्गन ने रॉक्सेन परेज़ को कंफ्रंट किया। इसी बीच अन्य जजमेंट डे मेंबर्स ने उन्हें शांत किया और बताया कि वो सिर्फ मदद कर रही थीं। लिव ने इसके बाद अपनी दोस्त और साथी विमेंस टैग टीम चैंपियन राकेल रॉड्रिगेज़ को हार का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि लिव बेहतर चीजें कर सकती थीं। द जजमेंट डे में अब दरार देखने को मिल रही है और यह फैक्शन के टूटने से जुड़ी स्टोरी हो सकती है।