"आप सभी को प्यार"- WWE Royal Rumble मैच में 1 घंटे से ज्यादा समय बिताने वाले फेमस Superstar की खास प्रतिक्रिया

Pankaj
WWE Royal Rumble में लिव मॉर्गन ने जीता दिल
WWE Royal Rumble में लिव मॉर्गन ने जीता दिल

Liv Morgan: WWE Royal Rumble में शानदार विमेंस रॉयल रंबल मैच देखने को मिला। रिया रिप्ली (Rhea Ripley) ने ये मैच जीता, उन्होंने पहले नंबर पर एंट्री की थी। लिव मॉर्गन (Liv Morgan) ने दूसरे नंबर पर एंट्री की थी और वो भी अंत तक रिंग में मौजूद रहीं। अपने प्रदर्शन से लिव मॉर्गन ने फैंस का दिल जीत लिया। अब उन्होंने अपने फैंस को खास संदेश भी सोशल मीडिया के जरिए दिया।

Ad

विमेंस रॉयल रंबल मैच के अंत में रिया रिप्ली और लिव मॉर्गन रिंग में बचीं थी। रिप्ली ने मॉर्गन को एलिमिनेट कर मुकाबला जीता। ये दोनों सुपरस्टार्स रिंग में एक घंटे से ज्यादा रहीं। इसके लिए फैंस ने उन्हें चीयर भी किया। रिप्ली ने 7 एलिमिनेशन किए और लिव मॉर्गन ने 3 किए।

WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन ने दिया खास संदेश

लिव मॉर्गन ने ट्विटर पर अपने फैंस को शानदार संदेश दिया। उन्होंने कहा,

हमेशा मेहनत करते रहो, अपने ड्रीम के लिए फाइट करो और इसे याद रखो। हमेशा सुधार करने के लिए तैयार रहो। आप सभी को प्यार।
Ad

लिव मॉर्गन के लिए WWE में पिछला साल शानदार रहा। उनका सिंगल्स रन जबरदस्त रहा। Smackdown विमेंस चैंपियनशिप भी उन्होंने हासिल की। ये साल भी उनके लिए अभी तक अच्छा रहा। शुरूआत में ही अपने प्रदर्शन से उन्होंने अपने फैंस का दिल जीत लिया। विमेंस रॉयल रंबल मैच में इतने लंबे समय तक रिंग में रहना बहुत बड़ी बात होती है। मॉर्गन ने ये कर दिखाया। हालांकि वो इस मैच को जीत नहीं पाई और इसे लेकर उन्हें दुख जरूर हुआ होगा।

कंपनी ने लिव मॉर्गन के लिए कोई ना कोई खास प्लान जरूर बनाया होगा। आगे आने वाले समय में वो टाइटल पिक्चर में जरूर नज़र आएंगी। रिंग में उनका एक्शन जबरदस्त रहता है और फैंस इस वजह से उन्हें बहुत पसंद करते हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि उनकी राइवलरी आगे किसके साथ रहेगी। WrestleMania 39 में उनका बड़ा मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा हुआ तो ये सभी के लिए अच्छी बात होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications