WWE Superstar द्वारा खतरनाक हमले के बाद मौजूदा चैंपियन के चेहरे पर आई चोट, शेयर की तस्वीरें

..
शायना बैजलर ने किया लिव मॉर्गन पर हमला
शायना बैजलर ने किया लिव मॉर्गन पर हमला

Liv Morgan: WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन (liv Morgan) पर स्मैकडाउन (Smackdown) के हालिया एपिसोड में शायना बैजलर (Shayna Baszler) ने हमला कर दिया था। पूर्व विमेंस टैग टीम चैंपियन ने उनके चेहरे पर भी अटैक किया था।

Ad

मॉर्गन ने अपने ऊपर हुए हमले के बाद चेहरे पर ब्रूसेज (निशानों) की फोटो शेयर की है। फोटो में यह साफ देखा जा सकता है कि उनके चीकबोन और दोनों पलकों के आस-पास निशान पड़े हुए हैं। पूर्व NXT विमेंस चैंपियन ने लिव पर हमला करते हुए Clash at the Castle प्रीमियम लाइव इवेंट में होने वाले मुकाबले से पहले उन्हें (लिव) चेतावनी दी है।

Ad

रोंडा राउजी ने पिछले हफ्ते SmackDown में शायना को कहा था कि उन्हें बहुत खतरनाक बनना चाहिए, जिसके बाद से बैजलर बहुत ज्यादा बेरहम नजर आ रही हैं। ऐसा लग रहा है कि MMA में डॉमिनेट करने वाली पूर्व NXT विमेंस चैंपियन को अब बहुत ही बढ़िया कैरेक्टर के साथ पुश दिया जा रहा है।

SmackDown प्रोग्रामिंग में दिखने के बावजूद WWE से सस्पेंड हैं रोंडा राउजी

Ad

अगले महीने यूनाइटेड किंगडम में होने वाले प्रीमियम लाइव इवेंट में शायना बैजलर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए लिव मॉर्गन को चुनौती देंगी। ऐसा माना जा रहा है कि अगर लिव सबमिशन स्पेशलिस्ट से बचने में कामयाब भी हो जाती हैं, तब उनकी अगली प्रतिद्वंदी रोंडा राउजी ही होंगी।

राउजी को SummerSlam 2022 में WWE ऑफिशियल के ऊपर अटैक करने के कारण कंपनी से सस्पेंड कर दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद भी वो कई बार टीवी पर दिख चुकी हैं। राउजी ने पिछले हफ्ते अपना फाइन चुकाकर शो में बाधा डालने की कोशिश की थी।

एडम पीयर्स ने उनकी यह मांग ठुकरा दी थी, जिसके कारण फिर से राउजी ने सिक्योरिटी पर हमला कर दिया था। इसके बाद रोंडा को अरेस्ट कर लिया गया था। ऐसा लग रहा है कि पूर्व UFC चैंपियन Clash at the Castle में वापसी करके Smackdown विमेंस चैंपियन को Survivor Series के लिए चुनौती देंगी। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन कार्डिफ इवेंट में जीत दर्ज करने में कामयाब होता है।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications