WWE दिग्गज के शरीर पर लगी चोट के निशान सामने आए, बड़े इवेंट में फेमस Superstar ने किया था खतरनाक अटैक

Pankaj
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन और नटालिया के बीच हुआ जबरदस्त मैच
WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन और नटालिया के बीच हुआ जबरदस्त मैच

Liv Morgan: WWE लाइव इवेंट में इस बार नटालिया (Natalya) और लिव मॉर्गन (Liv Morgan) के बीच जबरदस्त मैच हुआ। दोनों ने एक-दूसरे पर बहुत हमला किया। इस दौरान मॉर्गन के शरीर पर चोट भी लगी और अब उन्होंने अपने निशान भी दिखा दिए। ये साल अभी तक लिव के लिए बहुत अच्छा रहा। कई बड़े मैचों का वो हिस्सा रहीं।

Ad

मॉर्गन की इस साल बैकी लिंच और रोंडा राउजी के साथ जबरदस्त राइवलरी रही। WWE Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट उन्होंने जीता था। इसके बाद रोंडा राउजी के ऊपर कैश-इन कर SmackDown विमेंस चैंपियनशिप उन्होंने अपने नाम की। इस साल को कभी भी लिव भूलना नहीं चाहेंगी। कुछ समय पहले ही राउजी ने उन्हें हराकर विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की थी।

WWE सुपरस्टार लिव मॉर्गन ने किया ट्वीट

SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हारने के बाद भी मॉर्गन बहुत ही शानदार मुकाबले लड़ रही हैं। WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। लगभग आधा रोस्टर सऊदी चला गया। बचे हुए अन्य सुपरस्टार्स लाइव इवेंट्स के लिए जर्मनी चले गए। हालिया इवेंट में लिव का मुकाबला नटालिया के साथ हुआ था। मैच में नटालिया ने लिव को टेबल पर पटक दिया था। मॉर्गन के शरीर पर इसके बाद कई जगह चोट लग गई। उन्होंने ट्विटर के जरिए अपने चोटों के निशान दिखाए।

Ad

लिव की राइवलरी इस समय सोन्या डेविल के साथ चल रही हैं। WWE Extreme Rules 2022 में राउजी के खिलाफ लिव अपनी SmackDown विमेंस चैंपियनशिप हार गई थीं। इसके बाद से लगातार उन्होंने सोन्या को निशाना बनाया। इन दोनों की राइवलरी आगे भी जारी रहेगी। इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में भी दोनों के बीच मुकाबला होगा। दोनों के बीच इस बार नो डिस्क्वालिफिकेशन मैच होगा। इसका मतलब साफ है कि इस मुकाबले में फैंस को मजा आएगा। दोनों एक-दूसरे के ऊपर जमकर अटैक करेंगे। अब देखना होगा कि इस हफ्ते किसकी जीत होगी। शायद नटालिया भी इस मैच में दखलअंदाजी करेंगी। लिव को उनसे भी बचकर रहना पड़ेगा। सोन्या ने भी तक लिव को अच्छी टक्कर दी हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications