Logan Paul: WWE WrestleMania 39 में यूट्यूब स्टार, लोगन पॉल (Logan Paul) ने अपना आखिरी मैच लड़ा था, जिसके बाद उनका कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो गया था। कुछ दिन पहले रिपोर्ट सामने आई थी कि पॉल कंपनी के साथ नई डील साइन कर सकते हैं, लेकिन अब इस डील की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। View this post on Instagram Instagram Postलोगन पॉल ने इंस्टाग्राम पर अपनी और ट्रिपल एच की तस्वीर शेयर की, जिसमें उनके हाथों में नया कॉन्ट्रैक्ट भी है। उम्मीद के अनुसार फैंस भी पॉल की नई डील से खुश हैं क्योंकि वो अभी तक अपने इन-रिंग परफॉर्मेंस से दुनिया भर के फैंस का दिल जीतते आए हैं।आपको याद दिला दें कि यूट्यूब स्टार ने आखिरी मैच WrestleMania 39 में सैथ रॉलिंस के खिलाफ लड़ा था। रॉलिंस मौजूदा समय में दुनिया के बेस्ट इन-रिंग परफॉर्मस में से एक हैं और उनके खिलाफ शानदार मैच लड़कर पॉल ने भी दिखाया कि वो लंबे समय तक इसी तरह WWE फैंस का मनोरंजन करते रह सकते हैं।ट्रिपल एच ने लोगन पॉल के WWE के साथ नए कॉन्ट्रैक्ट पर प्रतिक्रिया दीऐसा कहा जा रहा है कि लोगन पॉल इस डील के तहत कई मैच लड़ते हुए नज़र आएंगे। अब ट्रिपल एच ने भी इस नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पॉल की तारीफ की और कहा कि वो उनके फ्यूचर को लेकर उत्साहित हैं।उन्होंने कहा:"उन्होंने बहुत बड़े स्टेज पर खुद को बड़ा सुपरस्टार साबित किया है। मैं लोगन पॉल के फ्यूचर को लेकर उत्साहित हूं।"Triple H@TripleHA proven Superstar on the biggest stage. Can't wait to see what's next for @LoganPaul. twitter.com/LoganPaul/stat…Logan Paul@LoganPaulContract renewed @WWE181791022Contract renewed @WWE https://t.co/qFHGCMMBMoA proven Superstar on the biggest stage. Can't wait to see what's next for @LoganPaul. twitter.com/LoganPaul/stat…लोगन पॉल ने WrestleMania 38 में अपना WWE इन-रिंग डेब्यू किया था, जहां उन्होंने द मिज़ के साथ टीम बनाकर डॉमिनिक और रे मिस्टीरियो की जोड़ी को मात दी थी। वो उसके बाद द मिज़ को सिंगल्स मैच में हराने के अलावा अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियन रोमन रेंस को भी चुनौती दे चुके हैं।कुल मिलाकर देखा जाए तो लोगन पॉल का प्रदर्शन अभी तक शानदार रहा है और ये कहना भी गलत नहीं होगा कि वो रोस्टर के अधिकांश रेसलर्स को रिंग में पटखनी दे सकते हैं। इसलिए प्रो रेसलिंग फैंस भी उनकी डील को लेकर उत्साहित हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।