"मैं जीत हासिल करूंगा"- 27 साल के बॉक्सर ने कड़े तेवर दिखाते हुए WWE दिग्गज Roman Reigns को मैच के लिए ललकारा

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान
WWE सुपरस्टार ने दिया बड़ा बयान

Roman Reigns: WWE दिग्गज रोमन रेंस (Roman Reigns) को चुनौती देने वाले सुपरस्टार्स की कमी नहीं है। रोस्टर में मौजूद हर सुपरस्टार उनके साथ मुकाबला करना चाहता है। अब इस लिस्ट में लोगन पॉल (Logan Paul) का नाम भी जुड़ गया है। IMPAULSIVE Podcast पर बात करते हुए लोगन पॉल ने अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को चुनौती दी और कहा कि वो इस मुकाबले में जीत हासिल करेंगे। शायद लोगन पॉल की ये बात सुनकर सभी हैरानी में पड़ गए।

Ad
Ad

WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को मिली कड़ी चुनौती

IMPAULSIVE Podcast में इस बार रोमन रेंस गेस्ट बनकर आए। इस दौरान लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। रोमन रेंस ने अपने 12 साल के करियर के बारे में बात की। SummerSlam 2022 में लोगन पॉल का मुकाबला द मिज के साथ हुआ था। लोगन पॉल की इस मुकाबले में जीत हुई थी। दोनों ने इस मैच के बारे में भी बात की।

शो में लंबी बात होने के बाद रोमन रेंस वहां से चले गए। इसके बाद लोगन पॉल ने सबसे बड़ी बात कह दी। उन्होंने रोमन रेंस को फ्यूचर मैच के लिए चुनौती पेश कर दी। पॉल ने कड़े तेवर दिखाते हुए कह दिया कि वो इस मुकाबले में जबरदस्त जीत हासिल करेंगे। WWE द बंप ने इस स्टोरी को शानदार अंदाज में कवर किया और इसके बाद इंटरनेट पर ये ब्रेकिंग वायरल हो गई।

आपको बता दें लोगन पॉल प्रोफेशनल बॉक्सर भी रह चुके हैं। इस साल जून में उन्होंने WWE के साथ बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इससे पहले WrestleMania 38 में लोगन पॉल बड़े मुकाबले में नजर आए थे। द मिज ने इस बड़े इवेंट में लोगन पॉल को धोखा दिया था। इसके बाद मिज और लोगन पॉल की राइवलरी आगे बढ़ी। दोनों के बीच SummerSlam 2022 में धमाकेदार मैच हुआ था।

अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगे आने वाले समय में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच मुकाबला हो सकता है। लोगन पॉल के बारे में सभी को पता है। WWE उनका प्रयोग बहुत सही तरीके से कर रहा है। इन दोनों का मुकाबला बिजनेस के लिहाज से भी बहुत तगड़ा होगा।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications