245 दिन बाद 28 साल का फेमस WWE रेसलर अगले हफ्ते SmackDown में करेगा एंट्री, Money in the Bank से पहले मचेगा बवाल

Pankaj
WWE SmackDown में फैंस को आएगा मजा
WWE SmackDown में फैंस को आएगा मजा

Logan Paul: WWE SmackDown का अगले हफ्ते का एपिसोड बहुत ही मजेदार होगा। कुछ सरप्राइज फैंस को देखने को मिलेंगे। कुछ शानदार मुकाबले भी होंगे। मनी इन द बैंक (Money in the Bank) से पहले ब्लू ब्रांड का ये अंतिम एपिसोड होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन लंदन में होगा।

आपको बता दें SmackDown के एपिसोड में अगले हफ्ते लोगन पॉल एंट्री करेंगे। ग्रेसन वॉलर इफेक्ट में वो गेस्ट बनकर आएंगे। 21 अक्टूबर, 2022 के बाद पहली बार पॉल ब्लू ब्रांड के शो में आएंगे। रोमन रेंस के साथ राइवलरी के दौरान वो अंतिम बार दिखे थे। करीब 245 दिन बाद वो एंट्री करेंगे।

WWE WrestleMania 39 में Logan Paul को मिली थी करारी हार

WrestleMania 39 में लोगन पॉल का मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ हुआ था। वहां पर पॉल को हार का सामना करना पड़ा था। इस हफ्ते Raw के एपिसोड में पॉल ने वापसी की। उन्होंने बताया कि वो मेंस मनी इन द बैंक लैडर मैच का हिस्सा रहेंगे। इसके बाद लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले सभी सुपरस्टार्स के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला था।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया गया है कि इस बार मेंस लैडर मैच लोगन पॉल जीतेंगे। कंपनी के साथ उन्होंने बड़ी डील भी साइन की है। अभी तक लोगन ने WWE रिंग में ज्यादा मैच नहीं लड़े हैं। जितने मैचों का वो हिस्सा रहे हैं सभी में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। कंपनी शायद अब उन्हें बड़ा पुश देना चाहती है। ऐसा हुआ तो फिर उनके करियर के लिए अच्छा रहेगा। ब्रीफकेस जीतकर वो इसे रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के ऊपर कैश-इन भी कर सकते हैं।

अब ये देखना होगा कि अगले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में लोगन पॉल क्या धमाल मचाएंगे। पॉल कुछ बड़ा ऐलान भी कर सकते हैं। कंपनी ने कुछ ना कुछ खास प्लान जरूर किया होगा। रोमन रेंस भी शो में मौजूद रहेंगे। कुल मिलाकर देखा जाए तो अगले हफ्ते का शो मजेदार होगा। फैंस भी इस एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे होंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Be the first one to comment