Roman Reigns को अपने दुश्मन का मजाक बनाना पड़ा महंगा, WWE Superstar ने करारा जवाब देते हुए कसा जबरदस्त तंज

Pankaj
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को मिला जवाब
WWE सुपरस्टार रोमन रेंस को मिला जवाब

Logan Paul: WWE SmackDown में इस हफ्ते लोगन पॉल (Logan Paul) और रोमन रेंस (Roman Reigns) का सैगमेंट हुआ था। पूरा द ब्लडलाइन (The Bloodline) फैक्शन रिंग में मौजूद था। रोमन रेंस ने शो के बाद लोगन को लेकर ट्वीट किया। अब पॉल ने भी रेंस के इस ट्वीट का जवाब दिया है। दोनों की राइवलरी अब शानदार चल रही है। आने वाले समय में इस राइवलरी में और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

Ad

WWE Crown Jewel में रोमन रेंस और लोगन पॉल के बीच चैंपियनशिप मैच होगा। कुछ समय पहले ही WWE ने इस मैच का ऑफिशियल ऐलान किया था। हैरानी की बात थी कि WWE ने पॉल का तीसरा मैच ही रेंस के साथ तय कर दिया। लोगन ने अभी तक WWE में सिर्फ दो ही मैच लड़े हैं। WWE SmackDown में इस हफ्ते दोनों का आमना-सामना हुआ। पॉल हेमन ने पहले लोगन को लेकर अपनी बात रखी।

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने रोमन रेंस को दिया कड़ा जवाब

लोगन पॉल ने यहां पर माइंडगेम से रोमन रेंस के फैक्शन को हिला दिया। उन्होंने जे उसो को ट्राइबल चीफ बता दिया। इसके बाद रिंग में थोड़ी देर अफरातफरी देखने को मिली। सैमी ज़ेन ने मामले को संभाला और लोगन पॉल को जवाब दिया। शो के बाद रोमन रेंस ने ट्विटर पर पॉल को अपना बेटा बताया। पॉल ने भी इसका जवाब दिया और कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे कोई एक्वामैन कुछ कह रहा हो।

Ad

Crown Jewel में दोनों सुपरस्टार्स के बीच जबरदस्त मैच होगा। इससे पहले फिर से दोनों का आमना-सामना हो सकता है। अगली बार तो अब एक्शन भी देखने को मिलेगा। Crown Jewel में होने वाले मैच में भी कुछ सरप्राइज फैंस को जरूर मिलेगा। ये बात तो तय है कि लोगन पॉल की इस मैच में हार होगी लेकिन वो इतनी आसानी से नहीं हारेंगे। लोगन को इतनी जल्दी चैंपियनशिप देकर WWE अपना बिजनेस खराब नहीं करना चाहेगा। लोगन को पॉल हेमन, द उसोज, सोलो सिकोआ और सैमी ज़ेन से भी सतर्क रहना पड़ेगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications