WWE WrestleMania 39 में सोशल मीडिया मेगास्टार Logan Paul की वापसी को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया सामने

Pankaj
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल की रिंग में कब होगी वापसी?
WWE सुपरस्टार लोगन पॉल की रिंग में कब होगी वापसी?

Logan Paul: WWE रिंग में लोगन पॉल (Logan Paul) की वापसी का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। उनकी वापसी को लेकर अब कुछ अफवाहें भी सामने आने लग गई हैं। जून, 2022 में पॉल ने WWE के साथ बहुत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था।

कहा जा रहा है कि WrestleMania 39 में लोगन पॉल का मुकाबला जॉन सीना के साथ होगा। पिछले साल WWE Crown Jewel में रोमन रेंस के साथ पॉल का जबरदस्त मैच हुआ था। इस मैच में जीत रेंस की हुई थी लेकिन पॉल ने फैंस का दिल जीत लिया था। उनके खास प्रदर्शन के बाद ही जॉन सीना के साथ मुकाबले को लेकर बात उठने लग गई थी।

WWE सुपरस्टार Logan Paul को लेकर अहम जानकारी सामने आई

Ringside News की मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania 39 का हिस्सा लोगन पॉल रहेंगे। हालांकि ये बात अभी तक पूरी तरह कंफर्म नहीं हुई है। अभी तक जो भी अफवाहें चल रही है वो सब गलत है। ट्रिपल एच अभी उनकी वापसी के बारे में सोच रहे हैं।

कुछ समय पहले लोगन पॉल ने कहा था कि वो जॉन सीना का मुकाबला मेनिया में करना चाहते हैं। लोगन पॉल ने अभी तक तीन ही मैच WWE में लड़े हैं। जब रोमन रेंस के साथ उनके मैच का ऐलान हुआ था तब सभी चौंक गए थे। कई फैंस को कंपनी का ये फैसला बहुत गलत लगा था। दिग्गजों का कहना था कि इतनी जल्दी उन्हें इतना बड़ा पुश नहीं देना चाहिए था। हालांकि इन सभी बातों पर लोगन ने अपने प्रदर्शन से विराम लगा दिया। Crown Jewel में मैच के बाद खुद हेड ऑफ क्रिएटिव ट्रिपल एच ने उनकी सराहना की थी। तब से लग गया था कि WWE द्वारा उनके लिए आगे भी बड़ा प्लान तैयार किया जाएगा।

खैर अब देखना होगा कि WWE रिंग में लोगन पॉल की वापसी कब होगी। साथ ही साथ इस पर भी नज़र रहेगी कि उनका मुकाबला किसके साथ होगा। अगर सीना के साथ उनका मुकाबला होगा तो फिर ये उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links