Crown Jewel में Roman Reigns के खिलाफ मैच से पहले उनके दुश्मन ने WWE चैंपियनशिप के साथ तस्वीर पोस्ट कर मचाई सनसनी

Pankaj
WWE Crown Jewel 2022 में होगा बहुत बड़ा मुकाबला
WWE Crown Jewel 2022 में होगा बहुत बड़ा मुकाबला

Logan Paul: WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को सऊदी अरब में होगा। इस इवेंट में सबसे बड़ा मैच लोगन पॉल (Logan Paul) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। सभी की नजरें लोगन के ऊपर होंगी क्योंकि WWE में उनका ये तीसरा मैच होगा। कंपनी ने उन्हें बहुत जल्दी तगड़ा पुश दे दिया है। खैर पॉल अपने मैच को बहुत हाइप कर रहे हैं।

Ad

इस वीकेंड लोगन पॉल के भाई जेक पॉल भी एक्शन में नज़र आएंगे। UFC दिग्गज एंडरसन सिल्वा के साथ उनका मुकाबला होगा। इस मैच का इंतजार भी फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। मतलब साफ है कि आने वाले कुछ दिन दोनों भाइयों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होंगे।

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने अपने भाई जेक पॉल के साथ डाली शानदार तस्वीर

इंस्टाग्राम पर लोगन पॉल ने अपने भाई के साथ खास तस्वीर पोस्ट की। दोनों ने अपने आने वाले मैच को हाइप किया। लोगन पॉल WWE चैंपियनशिप के साथ इस तस्वीर में दिखे। पॉल ने कैप्शन में दोनों मैचों के बारे में बताया और कहा कि अब इतिहास रचने का टाइम आ गया।

Ad

लोगन पॉल को इस समय WWE दिग्गज शॉन माइकल्स ट्रेनिंग दे रहे हैं। हाल ही में शॉन माइकल्स ने कहा था कि रोमन रेंस के खिलाफ पॉल इतिहास रच सकते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस मुकाबले में कुछ भी हो सकता है। रोमन रेंस के प्रतिद्वंदी के रूप में जब लोगन पॉल का ऐलान किया गया था तब कई लोग नाराज नज़र आए। कई लोगों ने कहा कि इतनी जल्दी पॉल को बड़ा पुश नहीं देना चाहिए था।

लोगन कई बार दावा कर चुके हैं कि वो रोमन रेंस को हराकर नए चैंपियन बनेंगे। हालांकि इसकी उम्मीद कम ही जताई जा रही है। पॉल को सैमी ज़ेन, द उसोज और सोलो सिकोआ से भी सतर्क रहना पड़ेगा। सैमी और सोलो को WWE द्वारा अच्छा पुश दिया जा रहा है। इस लिहाज से देखा जाए तो मैच में ये दोनों दखल दे सकते हैं।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications