WWE के साथ हाल ही में बड़ा कॉन्ट्रैक्ट साइन करने वाले 28 साल के फेमस Superstar ने अपने फ्यूचर प्लान को लेकर दिया अपडेट 

Pankaj
WWE सुपरस्टार की सामने आई प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार की सामने आई प्रतिक्रिया

Logan Paul: WWE WrestleMania 39 में लोगन पॉल (Logan Paul) ने सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) के साथ जबरदस्त मैच लड़ा था। हालांकि उन्हें जीत नहीं मिल पाई लेकिन उन्होंने फैंस का दिल जरूर जीत लिया। उनका कॉन्ट्रैक्ट भी खत्म हो गया था। उनकी परफॉर्मेंस इतनी अच्छी रही कि कंपनी ने उनके साथ अब नया कॉन्ट्रैक्ट भी साइन कर लिया है। खैर पॉल ने इस बार अपने फ्यूचर को लेकर बड़ा बयान दिया।

WWE के साथ नई डील साइन करने के बाद ESPN को लोगन पॉल ने अपना इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा,

WrestleMania 39 के बाद मैं और भी आश्वस्त हो गया हूं कि कंपनी में लंबे समय तक काम कर सकता हूं। इसे आगे बढ़ाने के बहुत तरीके भी है। वहां परफॉर्म करने का एक तरीका है जहां आप अपने एथलेटिक जोखिम को कम करते हैं, अब मैं इस चीज को खोजने जा रहा हूं, अब मैं इस कंपनी में लंबी दौड़ लगाने जा रहा हूं। मैं कुछ ऐसे मोमेंट फैंस को देना चाहता हूं जो उन्हें हमेशा याद रहें। मेरे पास इस समय बड़ी चुनौती है। WWE यूनिवर्स को मुझे दिखाना है कि मैं किस अंदाज में परफॉर्म कर सकता हूं और किस अंदाज में आगे बढ़ सकता हूं। इस चुनौती को मैं स्वीकार करता हूं। मैं अब फैंस को लाइफटाइम मोमेंट्स देने के लिए तैयार हूं।

क्या WWE SummerSlam 2023 में लोगन पॉल का मुकाबला जॉन सीना के साथ होगा?

लोगन पॉल ने पिछले साल WWE Crown Jewel में भी रोमन रेंस के साथ अच्छा मैच लड़ा था। रेंस की हालत उन्होंने खराब कर दी थी। खुद ट्रिपल एच ने बैकस्टेज उनकी तारीफ की थी। अब ये बात तय है कि आगे भी कंपनी में परफॉर्म करते हुए पॉल नज़र आएंगे। WWE SummerSlam 2023 में लोगन पॉल का बड़ा मैच हो सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में खबर सामने आई थी कि उनका मुकाबला इस शो में जॉन सीना के साथ होगा। अगर ऐसा हुआ तो फिर फैंस को मजा आएगा। पॉल के करियर के लिए भी ये अच्छी बात होगी।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

App download animated image Get the free App now