WWE Crown Jewel में Roman Reigns के खिलाफ मिली हार के बाद उनके दुश्मन ने तोड़ी चुप्पी, मुकाबले को लेकर कही ये बड़ी बात

Pankaj
WWE Crown Jewel में हुआ था बहुत बड़ा मैच
WWE Crown Jewel में हुआ था बहुत बड़ा मैच

Logan Paul: WWE Crown Jewel इवेंट में एक हफ्ते पहले रोमन रेंस (Roman Reigns) का मुकाबला लोगन पॉल (Logan Paul) के साथ हुआ था। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था। इस मैच में रेंस ने बड़ी मुश्किल से अपनी चैंपियनशिप रिटेन की। पॉल ने बहुत अच्छा प्रदर्शन इस मैच में किया। कई बार तो लगा कि पॉल नए चैंपियन बन जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। खैर अब रेंस के साथ हुए मुकाबले को लेकर पहली बार लोगन पॉल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Ad

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने दिया बड़ा बयान

अपने प्रदर्शन से लोगन पॉल ने सभी का मुंह बंद कर दिया। खैर WWE ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर पॉल का वीडियो शेयर किया। जिसमें मैच से पहले और बाद में उन्होंने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा,

ईमानदारी से कहूं तो मैं बिल्कुल भी नर्वस नहीं था। जब आप किसी मैच के लिए अच्छी तैयारी करते हैं तो फिर इसके बाद कुछ नहीं बचता है। आपको सिर्फ जाकर अच्छा परफॉर्म करना होता है। मैंने भी कुछ ऐसा ही किया। ईमानदारी से कहूं तो मैंने अपना बेस्ट काम किया। मैं इससे बेस्ट नहीं कर सकता था। 27 साल की उम्र में मैंने रिंग में अपने आपको सहज महसूस किया। मुझे अच्छा लग रहा था। मैं ये काम लंबे समय तक करना चाहता हूं।
Ad

Crown Jewel में मैच के दौरान लोगन पॉल को इंजरी आ गई थी। लगभग 25 मिनट का मैच इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच हुआ था। WWE में लोगन पॉल का ये तीसरा मैच था। कंपनी ने बहुत बड़ा पुश उन्हें दिया था। कई लोगों का मानना था कि पॉल को आराम से रेंस हरा देंगे। ये भी लगा था कि रेंस के सामने बिल्कुल भी पॉल टिक नहीं पाएंगे। ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ और लोगन ने अपना पूरा दम दिखाया। द उसोज और सोलो सिकोआ की वजह से रेंस को इस बार भी जीत मिली। अब देखना होगा कि पॉल की वापसी दोबारा रिंग में कब होगी। WWE ने उनके लिए जरूर कुछ ना कुछ बड़ा प्लान आगे के लिए तैयार किया होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications