Logan Paul: WWE Money in the Bank 2023 का आयोजन 1 जुलाई को होगा। इस प्रीमियम लाइव इवेंट में कुछ सुपरस्टार्स की वापसी भी हो सकती है। लोगन पॉल (Logan Paul) का नाम भी लिया जा रहा है, कहा जा रहा है कि उनकी सरप्राइज एंट्री हो सकती है। WrestleMania 39 में लोगन पॉल अंतिम बार WWE टीवी पर नज़र आए थे। सैथ रॉलिंस के साथ उनका मुकाबला हुआ था। दोनों के बीच अच्छा मैच हुआ, अंत में रॉलिंस ने शानदार जीत हासिल की। लोगन पॉल ने एक बार फिर कंपनी के साथ बड़ी डील साइन की है। यहां से अंदाजा लग गया था कि कंपनी ने उनके लिए बड़ा प्लान तैयार किया है। कुछ समय पहले कहा गया था कि Money in the Bank और SummerSlam 2023 में लोगन पॉल काम करेंगे। Xero News ने अब अपनी रिपोर्ट में बड़ी बात कही है। रिपोर्ट के अनुसार मेंस लैडर मैच में लोगन पॉल वापसी कर सकते हैं और वो इस मुकाबले को जीत भी सकते हैं। ऐसा हुआ तो ये कंपनी द्वारा फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा।Xero News@NewsXeroKnight #1Nakamura #2Logan #3For MITB choicesLogan would be last minute surprise, if it was to happenFinal Men's Qualifier is on Raw, supposed to be Riddle vs. TBAWe'll see11510लोगन पॉल ने कंपनी में अभी तक ज्यादा मैच नहीं लड़े हैं। हालांकि जितने भी मैचों का वो हिस्सा रहे उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया। पिछले साल रोमन रेंस के साथ भी उनका मैच अच्छा रहा था। इस मुकाबले के बाद बैकस्टेज ट्रिपल एच ने उनकी जमकर तारीफ की थी।क्या WWE द्वारा Logan Paul को तगड़ा पुश दिया जाएगा?WWE Money in the Bank 2023 में मेंस लैडर मैच होगा। जो भी इसे जीतेगा वो आगे वर्ल्ड चैंपियनशिप जीत सकता है। अपने ब्रीफकेस को वो अभी के चैंपियंस रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस, ऑस्टिन थ्योरी और गुंथर के ऊपर कैश-इन कर सकता हैं। शिंस्के नाकामुरा, एलए नाइट और रिकोशे अभी तक इस मुकाबले के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं। दो सुपरस्टार्स का नाम बहुत जल्द सामने आएगा। इसमें से एक सुपरस्टार सरप्राइज भी हो सकता है। रिपोर्ट के हिसाब से देखा जाए तो लोगन पॉल ही कारनामा कर सकते हैं। देखना होगा कि कंपनी द्वारा क्या फैसला लिया जाएगा।Pro Wrestling Finesse@ProWFinesseLA Knight was so popular that Montez Ford ended up getting booed. That is wild.I think he's winning Money in the Bank.8411437WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।