WWE में Logan Paul के 10 सबसे यादगार और खास मोमेंट्स

Ujjaval
WWE में लोगन पॉल ने कम समय में बड़ा नाम बनाया है
WWE में लोगन पॉल ने कम समय में बड़ा नाम बनाया है

Logan Paul: WWE में लोगन पॉल (Logan Paul) का अभी तक का सफर काफी अच्छा रहा है। उन्होंने कंपनी में तीन मैच लड़े हैं और तीनों ही धमाकेदार रहे हैं। वो अब कंपनी का हिस्सा बन गए हैं। सोशल मीडिया और बॉक्सिंग में सफलता हासिल करने के बाद लोगन अब प्रोफेशनल रेसलिंग में भी सभी का ध्यान खींच रहे हैं। उनका WWE में सफर शानदार रहा है। इसलिए इस आर्टिकल में हम लोगन पॉल के 10 सबसे शानदार मोमेंट्स को लेकर बात करेंगे।

Ad

WWE में Logan Paul के 10 सबसे जबरदस्त और यादगार मोमेंट्स

- लोगन पॉल ने SummerSlam 2022 के पहले WWE कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था और यह बताया था कि उन्होंने द मिज़ के साथ टीम बनाने के लिए नहीं बल्कि उनके खिलाफ लड़ने के लिए कहा था।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस के साथ स्टोरीलाइन के दौरान सैमी ज़ेन ने लोगन पॉल को कंफ्रंट किया था। इसी बीच लोगन ने सैमी पर एक जबरदस्त पंच लगाकर उन्हें नॉकआउट कर दिया था।

- केविन ओवेंस के शो में लोगन पॉल नज़र आए थे। इसी बीच केविन ने लोगन की हालत खराब करने का दावा किया था। बाद में ओवेंस और लोगन लड़ने वाले थे। हालांकि, बैरन कॉर्बिन ने केविन पर हमला किया और फिर उन्हें चोकस्लैम दिया। लोगन बहुत खुश नज़र आए थे।

- द मिज़ ने WrestleMania 38 के पहले स्टोरीलाइन के बिल्डअप के दौरान प्रोमो कट किया था। उन्होंने लोगन पॉल को लूचा लोगन के तौर पर इंट्रोड्यूस किया था और पॉल यहां रे मिस्टीरियो का मास्क पहनकर आए थे।

- WrestleMania 38 में लोगन पॉल और द मिज़ ने मिलकर टैग टीम मैच में रे मिस्टीरियो और डॉमिनिक को हरा दिया था।

youtube-cover
Ad

- रोमन रेंस और लोगन पॉल के स्टोरीलाइन के दौरान उसोज़ और सैमी ज़ेन ने मिलकर लोगन को धराशाई कर दिया था। सैमी ने जे को रिंग के बाहर साथ चलने के लिए कहा था। जे उसो ने उनकी बात नहीं मानी और लोगन पर हमला करने के लिए गए। लोगन ने खुद को बचाया और फिर उन्हें नॉकआउट कर दिया।

- Royal Rumble 2023 मैच के दौरान लोगन पॉल और रिकोशे ने एक-दूसरे पर हाई-फ्लाइंग क्लोथ्सलाइन मूव लगाया था। उन्हें जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली थी।

- SummerSlam 2022 में लोगन पॉल ने द मिज़ के खिलाफ सिंगल्स मैच लड़ा था और इस मैच में पॉल ने मिज़ को उनका ही फिनिशर लगाकर हरा दिया था।

- लोगन पॉल ने सैथ रॉलिंस को Royal Rumble 2023 मैच से एलिमिनेट करके सभी को चौंका दिया था।

- Crown Jewel 2022 में लोगन पॉल और रोमन रेंस का मैच हुआ था। यहां लोगन ने हाथ में मोबाइल फोन लेकर अनाउंसर्स टेबल पर मौजूद रोमन रेंस को एल्बो ड्रॉप दिया था। यह काफी जबरदस्त मोमेंट था।

youtube-cover

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications