"Crown Jewel में Roman Reigns को हराकर टाइटल को The Rock के खिलाफ डिफेंड करना चाहता हूं"- WWE Superstar का कड़ा बयान

Pankaj
WWE सुपरस्टार ने मैच को लेकर दी खास प्रतिक्रिया
WWE सुपरस्टार ने मैच को लेकर दी खास प्रतिक्रिया

Logan Paul: WWE Crown Jewel का आयोजन 5 नवंबर को होगा। इस शो में सबसे बड़ा मैच लोगन पॉल (Logan Paul) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच होगा। दोनों के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए मुकाबला होगा। SportBible पर लोगन पॉल ने अब बड़ा बयान भी दे दिया है। उनका ये बयान सुनकर आप हैरानी में पड़ सकते हैं।

Ad

लोगन पॉल का WWE में ये तीसरा मुकाबला होगा। इसके लिए वो कड़ी ट्रेनिंग ले रहे हैं। WWE दिग्गज शॉन माइकल्स उन्हें ट्रेनिंग दे रहे हैं। WWE इस मुकाबले को शानदार बनाना चाहता है। कंपनी ने बहुत जल्दी बड़ा पुश पॉल को दे दिया है। जब इन दोनों के बीच मैच का ऐलान किया गया था तब सभी हैरान रह गए थे। इससे पहले WrestleMania 38 और SummerSlam 2022 में पॉल ने मैच लड़ा था।

WWE सुपरस्टार लोगन पॉल ने दिया बहुत बड़ा बयान

इंटरव्यू के दौरान लोगन पॉल से पूछा गया था कि अगर वो चैंपियन बनते हैं तो फिर किसके खिलाफ उसे डिफेंड करना चाहेंगे। पॉल ने तगड़ा जवाब देते हुए कहा,

मैं Crown Jewel में रोमन रेंस को हराकर चैंपियनशिप को द रॉक के खिलाफ डिफेंड करना चाहता हूं। हम लोगों का इतिहास तगड़ा रहा है। मैं इस तरह की पर्सनालिटी वाले दिग्गजों के खिलाफ जाना चाहता हूं। मैं WrestleMania में उनके खिलाफ मुकाबला लड़ना चाहता हूं।
Ad

WWE Crown Jewel में लोगन पॉल और रोमन रेंस के बीच तगड़ा मुकाबला होगा। इस मैच में कुछ सरप्राइज भी कंपनी ने प्लान किया होगा। इस मैच का फिनिश जबरदस्त अंदाज में होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि इस बात की कम उम्मीद है कि लोगन पॉल नए चैंपियन बनेंगे। अगर वो चैंपियन बन गए तो फिर ये पिछले एक दशक का सबसे बड़ा सरप्राइज फैंस के लिए होगा। WWE इतनी जल्दी उनके ऊपर भरोसा नहीं जताएगा। खैर अब फैंस इस मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगन पॉल ने बहुत बार रोमन रेंस को हराने का दावा कर दिया है। अब देखना होगा कि इस मैच में वो किस अंदाज में प्रदर्शन करेंगे।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Pankaj
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications