WWE ने ल्यूक हार्पर के इन-रिंग गीयर और एंट्रैंस वीडियो में बदलाव किया

जब से ल्यूक हार्पर ने वायट फैमिली को छोड़ा है, तब से उनका विकास जारी है। हालांकि रेसलमेनिया 33 तक पहुंचते पहुचंते उनको मिलने वाले पुश में काफी सुधार आया है। 2013 में मुख्य रोस्टर पर आने के बाद पहली बार हार्पर ने वीकेन्ड में एक WWE लाइव इवेंट में अपनी सफेद जैकेट और जींस के बिना रैसलिंग की। इससे ज्यादा हम और क्या उम्माद कर सकते थे इस पूर्व WWE इंटरकांटिनेंटल चैंपियन से। ल्यूक हार्पर को अक्सर पूरे WWE में एक अंडररेटेड रैसलर के रूप में जाना जाता है। ब्रे वायट और वायट फैमिली के एक साथी के रूप में WWE में आने से लेकर लगभग हर तरीके से प्रदर्शन किया है। लेकिन रैंडी ऑर्टन के धोखा दिया और ब्रे वायट फैमिली आज पूरी तरह से बिखर गई है। फिलहाल हार्पर के पास रैसलमेनिया 33 के लिए कोई खास प्लान नही है लेकिन पार्ट टाइमर्स के जाने के बाद उनके पास काम के लिए अच्छा मौका होगा। WWE में आने के बाद पहली बार, हार्पर ने पिछले हफ्ते के अंत में सफेद रंग की वेस्ट को छोड़कर काले रंग की वेस्ट पहनी। इस लुक में वो पहले से अच्छे और चुस्त लग रहे थे। वायट फैमिली के अलग होने के बाद ल्यूक हार्पर के पास अच्छा मौका है कि वो आगे मिलने वाले फायदे का सही से लाभ उठाएं। हार्पर की नई लुक के अलावा WWE ने एंट्री के वक्त बड़ी स्क्रीन पर दिखने वाली वीडियो में बदलाव किया है। हालांकि उनका एंट्रैंस म्यूजिक वही है। लगता है कि WWE ने ल्यूक हार्पर के कैरेट्कर को विकसित करने की योजना बनाई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या हार्पर इसी लुक के साथ wwe को आगे बढ़ाएंगे या रैसलमेनिया 33 तक जाते जाते खुद को साबित कर पाएंगे। SmackDown लाइव रोस्टर आगे बढ़ने जा रहा है जिसका हार्पर एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकते हैं और नयी शुरूआत उनके कैरेक्टर की जरूरतों को पूरा करने के लिए हो सकता है।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications