क्लैश ऑफ चैंपियंस के मेन इवेंट का पता चला

पिछले बार की WWE रॉ में जो कुछ हुआ, उसे देखकर सभी को काफी हैरानी हुई। मंडे नाइट रॉ के मेन इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए फैटल 4 वे मैच हुआ। जिसमें केविन ओवंस, सैथ रॉलिंस, रोमन रेंस और बिग कैस आमने सामने थे। सैथ रॉलिंस या रोमन रेंस को ही जीत का दावेदार माना जा रहा है। लेकिन उस रात फैंस को नया चैंपियन मिला। केविन ओवंस पहली बार WWE के चैंपियन बने। मैच के दौरान बिग कैस को केविन ओवंस ने एलिमिनेट कर दिया। तब मैच में सिर्फ केविन ओवंस, रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस भी बचे थे। तीनों ही रैसलर रिंग के बाहर थे, तभी सभी को चौंकाते हुए ट्रिपल एच आए और उन्होंने रोमन रेंस को पैडीग्री दी। सैथ रॉलिंस ने रोमन रेंस को पिन करके एलिमिनेट कर दिया। रिंग में ट्रिपल एच, सैथ रॉलिंस और केविन ओवंस ही बचे थे। ट्रिपल एच ने सैथ रॉलिंस को पैडीग्री दी और केविन ओवंस को चैंपियन बनाने में मदद की। केविन ओवंस यकीन ही नहीं कर पा रहे थे कि वो WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन गए हैं। फिन बैलर को लगी चोट के बाद उनके द्वारा टाइटल छोड़ने की वजह से केविन को मौका मिला और वो चैंपियन बन गए। ऑल रैसलिंग न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक WWE रॉ के एक्सक्लूजिव पीपीवी क्लैश ऑफ चैंपियंस में केविन ओवंस सैथ रॉलिंस के खिलाफ अपना टाइटल बचाते हुए नजर आएंगे। सैथ रॉलिंस, जोकि यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के प्रबल दावेेदार थे। वो केविन ओवंस से ये खिताब हासिल करना चाहेंगे। यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए पहले मैच में समरस्लैम में फिन बैलर ने उन्हें हराया था। जबकि रॉ में दूसरे मैच में भी उन्हें हार का सामना करना पड़ा। क्लैश ऑफ चैंपियंस 25 सितंबर को इंडियाना में होगा। हमनें आपको कल ही बताया था कि केविन ओवंस चैंपियन बनने के बाद पहली बार सैथ रॉलिंस औऱ सैमी जेन के खिलाफ लंदन में होने वाले लाइव इवेंट के दौरान ट्रिपल थ्रैट मैच में टाइटल डिफेंड करते नजर आएंगे। कई तरह की अफवाहें सामने आई रही है कि सैथ रॉलिंस बेबीफेस में तब्दील हो सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications