WWE ने चैंपियनशिप बैल्ट का नाम बदला

WWE ड्राफ्ट को किए हुए 5 महीने का समय बीत गया है। ड्राफ्ट के बाद अब तक का WWE सफर उतार चढ़ाव भरा रहा है। पिछली बार के ड्राफ्ट में एडी गुरैरो, बुकर टी और ऐज जैसे सुपरस्टार्स को फायदा हुआ था और वो लोग WWE चैंपियन बने थे। इस बार के WWE ड्राफ्ट से अब तक सबसे ज्यादा फायदा केविन ओवंस को हुआ है। केविन ओवंस यूनिवर्सल चैंपियन बने। वो क्रिस जैरिको की मदद से लगातार मेन इवेंट में नजर आ रहे हैं। WWE ड्राफ्ट के बाद रॉ में नई चैंपियनशिप शामिल की गई, जिसे यूनिवर्सल चैंपियनशिप नाम दिया गया था। क्योंकि ड्राफ्ट के समय डीन एम्ब्रोज़ चैंपियन थे और उनके स्मैकडाउन में पिक किया था। ऐसे में WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप स्मैकडाउन लाइव का हिस्सा बनी। लेकिन शायद अब ये चैंपियनशिप इस नाम से नहीं जानी जाएगी। WrestlingINC की रिपोर्ट के मुताबिक WWE ने WWE वर्ल्ड चैंपियनशिप का नाम बदलकर WWE चैंपियनशिप कर दिया है। WWE ने अपनी वेबसाइट पर टाइटल्स की लिस्ट में भी नाम WWE चैंपियनशिप किया है। WWE चैंपियनशिप को कंपनी के इतिहास के सबसे एतिहासिक चैंपियनशिप में से माना जाता है। पहली WWE चैंपियनशिप 1963 में बडी रॉजर्स ने एंटोनिया रोक्का को हराकर जीती थी। उसके बाद कंपनी के कई सारे बड़े स्टार्स ने ये चैंपियनशिप अपने नाम की। जिसमें ब्रूनो सैमार्टिनो, आंद्रे द जाइंट, ब्रेट हार्ट, हल्क हॉगन, द रॉक और स्टोनकोल्ड जैसे बड़े नाम शामिल हैं। काफी सारे लोगों को चैंपियनशिप में यूनिवर्सल नाम पसंद नहीं है। यहां तक कि डैनियल ब्रायन ने इस नाम का मजाक उड़ााया था।

Ad
Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications