WWE के फेमस सुपरस्टार के नए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अपडेट सामने आया, 5 दिसंबर के बाद लेंगे बड़ा फैसला

WWE सुपरस्टार  का 5 दिसंबर को होगा तगड़ा मैच
WWE सुपरस्टार का 5 दिसंबर को होगा तगड़ा मैच

WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो (Johnny Gargano) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉनी गार्गानो का कॉन्ट्रैक्ट 3 दिसंबर को खत्म होगा। इस समय उनकी स्टोरीलाइन में काफी शानदार चल रही है। 5 दिसंबर को जॉनी गार्गानो का मैच भी होगा। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार जॉनी गार्गानो ने इस स्टोरीलाइन के चलते अपना कॉन्ट्रैक्ट एक हफ्ता आगे बढ़ा लिया है।

Ad

WWE सुपरस्टार जॉनी गार्गानो के कॉन्ट्रैक्ट पर बड़ा अपडेट सामने आया

जॉनी गार्गानो ने अपना कॉन्ट्रैक्ट आगे बढ़ाया है। सात दिन का कॉन्ट्रैक्ट शायद WWE ने नहीं दिया होगा। ऐसा हो सकता है कि उन्होंने नई बड़ी डील साइन कर ली हो। जॉनी गार्गानो को WWE ने बहुत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट ऑफर किया है क्योंकि कंपनी उनके साथ लंबे समय तक काम करना चाहती है।

एडम कोल ने भी WWE कॉन्ट्रैक्ट दोबारा साइन नहीं किया था। इसके बाद उन्होंने AEW में कदम रख लिया। एडम कोल के बाद अगर जॉनी गार्गानो चले जाएंगे तो NXT के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। जॉनी गार्गानो का करियर अभी तक NXT में शानदार रहा है। मेन रोस्टर में भी उनकी एंट्री जल्द होगी। जॉनी गार्गानो की तरफ से भी अभी तक कोई अपडेट सामने नहीं आया है। WWE ने भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

साल 2016 से WWE NXT रोस्टर में जॉनी गार्गानो काम कर रहे हैं। NXT में अभी तक का जॉनी गार्गानो का करियर बहुत ही सफल रहा है। फैंस को भी उनका एक्शन देखकर मजा आता है। NXT की व्यूअरशिप भी लगातार अब कम हो रही है। जॉनी गार्गानो चले जाएंगे तो फिर इसका प्रभाव व्यूअरशिप पर भी पड़ेगा।

जॉनी गार्गानो 5 दिसंबर के बाद क्या फैसला लेंगे ये देखने वाली बात होगी। अगर वो नई डील साइन करेंगे तो WWE फैंस खुश हो जाएंगे। अगर उन्होंने डील साइन नहीं की तो फिर वो किसी अन्य कंपनी में नजर आ सकते हैं। AEW जॉनी गार्गानो को अच्छा पैसा देगा। टोनी खान को पता है कि जॉनी गार्गानो उन्हें अच्छा बिजनेस दे सकते हैं। फैंस को अब 5 दिसंबर का इंतजार रहेगा क्योंकि इसके बाद ही उनके कॉन्ट्रैक्ट को लेकर असल जानकारी सामने आएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications