WWE WrestleMania के फ्यूचर को लेकर बहुत बड़ा चौंकाने वाला अपडेट सामने आया

WWE WrestleMania को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया
WWE WrestleMania को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

WWE WrestleMania के फ्यूचर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार WrestleMania में एक स्थायी बदलाव देखने को मिलेगा। यानी की अब हमेशा रेसलमेनिया (WrestleMania) इवेंट का आयोजन दो दिन होगा। हालांकि WWE द्वारा अभी तक ये बात कंफर्म नहीं की गई है। वैसे दो दिन के इस इवेंट से सभी लोग खुश नजर आ रहे हैं। कई दिग्गज इसकी तारीफ कर चुके हैं।

WWE WrestleMania 38 का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा

WWE चेयरमैन विंस मैकमैहन ने भी अब शायद मूड बना लिया है कि WrestleMania का आयोजन दो दिन का ही हमेशा किया जाएगा। पहली बार साल 2020 में बदलाव देखने को मिला था। इससे पहले कभी भी WrestleMania का आयोजन दो दिन का नहीं हुआ था। साल 2020 में कोविड महामारी के कारण कई बदलाव करने पड़े थे। WWE के सभी इवेंट्स परफॉर्मेंस सेंटर में हुए। WWE ने इस वजह से WrestleMania भी दो दिन का कर दिया था। पिछले साल भी WrestleMania का आयोजन दो दिन का ही हुआ था। इस बार भी WrestleMania का आयोजन 2 और 3 अप्रैल को होगा।

डेव मैल्टजर ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। मैल्टजर के अनुसार अगर WrestleMania 38 से WWE को फायदा होगा तो फिर आगे भी इवेंट दो ही दिन का होगा। दो दिन के इस इवेंट में अगर टिकटों की बिक्री अच्छी रही तो फिर आगे से WrestleMania को हमेशा दो दिन का कर दिया जाएगा। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस इवेंट का आयोजन आगे से हमेशा शनिवार और रविवार को ही होगा।

WrestleMania 38 पर सभी की नजरें इस बार टिकी होंगी। WWE को अगर यहां फायदा होगा तो फिर अच्छी बात है। दो दिन के इस मेगा इवेंट से वैसे फायदा तो होना चाहिए। हाल ही में WWE दिग्गज रिक फ्लेयर ने भी कहा था कि WrestleMania का आयोजन हर बार दो दिन का होना चाहिए। रिक फ्लेयर के अलावा भी कई दिग्गज ये बात कह चुके हैं। अब देखना होगा कि WWE द्वारा आगे WrestleMania के आयोजन के लिए क्या फैसला लिया जाएगा।

I can't believe some of y'all here want WWE to go back to one night Wrestlemanias, after what happened with 35.

Quick Links

Edited by PANKAJ
Be the first one to comment