WWE में Roman Reigns द्वारा लगातार तीन चैंपियनशिप के साथ नज़र आने को लेकर हुआ बड़ा बड़ा खुलासा

..
मौजूदा अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन हैं रोमन रेंस
WWE में Roman Reigns को मिल चुकी है नई बेल्ट

Roman Reigns: WWE मेगास्टार रोमन रेंस (Roman Reigns) को हाल ही में नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप दी गई थी। इसके बावजूद भी रोमन और पॉल हेमन (Paul Heyman) पुरानी यूनिवर्सल चैंपियनशिप और WWE चैंपियनशिप के साथ भी एंट्री करते हुए दिखते हैं। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दोनों पुरानी वर्ल्ड चैंपियनशिप के बारे में जानकारी दी गई है।

WWE में रोमन रेंस, लंबे समय से वर्ल्ड चैंपियन बने हुए हैं। वो यूनिवर्सल चैंपियन के रूप में 1000 दिन और WWE चैंपियन के रूप में 440 दिन पूरे कर चुके हैं। WrestleMania 38 में ब्रॉक लैसनर को हराकर WWE चैंपियन बनते ही दोनों चैंपियनशिप को यूनिफ़ाई कर दिया था। हाल ही में ट्रिपल एच ने मेन रोस्टर की कई चैंपियनशिप के डिजाइन और नामों में बदलाव किए हैं, जिसमें हेड ऑफ द टेबल की चैंपियनशिप भी शामिल थी।

रोमन रेंस जहां नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप के साथ एंट्री कर रहे हैं, वहीं पॉल हेमन के पास यूनिवर्सल और WWE चैंपियनशिप दिखती है। कई लोग अब यह जानना चाहते है कि Roman Reigns कब केवल एक ही वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ दिखेंगे। इस पर CageSideSeats की रिपोर्ट में बताया गया है

"रोमन रेंस को नई अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप मिलने के बावजूद भी वो और पॉल हेमन पुरानी वर्ल्ड चैंपियनशिप के साथ दिख रहे हैं। हालांकि, जल्द ही इसमें बदलाव होगा और दोनों पुरानी वर्ल्ड चैंपियनशिप दिखना बंद हो जाएंगी।"

WWE SmackDown में The Bloodline के अंत के बाद Roman Reigns और भी खतरनाक होंगे

साल 2023 की शुरुआत से ही Roman Reigns के ब्लडलाइन ग्रुप में मतभेद दिख रहे थे। पिछले हफ्ते SmackDown में आखिर कार यह ग्रुप टूट गया। जे उसो ने रोमन रेंस को सुपरकिक लगाकर यह साफ कर दिया कि वो अपनी भाई जिमी का साथ नहीं छोड़ेंगे। WWE दिग्गज डच मेंटल का मानना है कि अब मजा आना शुरू हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि इस धोखे के बाद ट्राइबल चीफ और भी ज्यादा खतरनाक हो सकते हैं। बता दें कि WWE ने ऐलान किया है कि Money in the Bank 2023 में रोमन रेंस-सोलो सिकोआ का सामना द उसोज़ से होगा।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by मयंक मेहता
App download animated image Get the free App now