WWE द्वारा अचानक से निकाले जाने के बाद फेमस Superstar की आई पहली प्रतिक्रिया, सभी को कहा धन्यवाद

..
पूर्व NXT चैंपियन को हाल ही में रिलीज कर दिया गया था
पूर्व NXT चैंपियन को हाल ही में रिलीज कर दिया गया था

Mandy Rose: WWE NXT के लिए यह हफ्ता काफी उथल-पुथल भरा रहा। NXT के हालिया एपिसोड में ब्रांड को रॉक्सेन पेरेज़ (Roxanne Perez) के रूप में नई विमेंस चैंपियन मिली। हाल ही में आई कई रिपोर्ट्स के अनुसार, पूर्व NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज़ (Mandy Rose) को कंपनी से रिलीज कर दिया गया है। रोज़ ने इस स्थिति पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है।

मैंडी रोज़ को रिलीज किए जाने की खबर ने पूरे WWE यूनिवर्स को चौंका दिया था। बैकस्टेज खबरों की मानें तो पूर्व NXT विमेंस चैंपियन को अचानक रिलीज किए जाने का मुख्य कारण WWE डील का उल्लंघन करना था। उनके द्वारा पोस्ट की गई चीज़ें पॉलिसी के खिलाफ थी।

32 साल की मैंडी रोज़ ने हाल ही में FanTime पर सभी को मैसेज दिया था। उन्होंने कठिन समय में सपोर्ट देने के लिए अपने चाहने वालों को शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा,

"हैलो! सभी संदेशों के लिए आपका शुक्रिया। मैं इस प्यार और सपोर्ट के लिए सभी की आभारी हूँ। हाँ, निश्चिंत रहिए पेज अभी भी चालू है।"

हालिया NXT रन ने रोज़ के WWE करियर को नया मुकाम दिया था। वो कई बड़े मैचों और स्टोरीलाइन का हिस्सा थीं। रोज़ कंपनी के तीसरे ब्रांड में टॉक्सिक अट्रेक्शन नाम के टॉप फैक्शन का हिस्सा थीं। इस स्टेबल में उनका साथ जिजी डोलिन और जेसी जेन दे रही थीं।

टॉक्सिक अट्रेक्शन के मेंबर्स ने पूर्व WWE सुपरस्टार की प्रशंसा की

लंबे समय से NXT में टॉक्सिक अट्रेक्शन का दबदबा देखने मिल रहा था। एक समय जेन और जिजी NXT विमेंस टैग टीम चैंपियन थीं, वहीं ग्रुप की लीडर मैंडी रोज़ NXT विमेंस चैंपियन थीं। मैंडी रोज़ को अपने WWE करियर के आखिरी मैच में रॉक्सेन पेरेज़ से हार का सामना करना पड़ा। वो कंपनी के इतिहास की तीसरी सबसे लंबे समय तक बनी रहने वाली NXT विमेंस चैंपियन थीं।

हाल ही में जेसी जेन ने सोशल मीडिया पर पूर्व NXT विमेंस चैंपियन मैंडी रोज़ की जमकर प्रशंसा की है।

413 दिन तक हमारी चैंपियन रहने वाली मैंडी रोज़ को वह इज्जत मिलनी चाहिए, जिसकी वो हकदार हैं। शुक्रिया! मैंडी रोज़।

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications