Mandy Rose Got Married: पूर्व WWE सुपरस्टार हाल ही में अपने लॉन्ग-टाइम पार्टनर के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। यह सुपरस्टार मैंडी रोज़ (Mandy Rose) हैं। मैंडी मौजूदा समय में WWE का हिस्सा नहीं हैं। हालांकि, वो अभी भी प्रो रेसलिंग की दुनिया में लोकप्रिय बनी हुई हैं। बता दें, रोज़ को दिसंबर 2022 में दुनिया की सबसे बड़ी रेसलिंग कंपनी से रिलीज कर दिया गया था। वो रिलीज से पहले टॉक्सिक अट्रैक्शन लीडर के रूप में NXT विमेंस डिवीजन को डॉमिनेट कर रही थीं। मैंडी रोज़ का असली नाम अमांडा सैकोमेनो है। वो टीनो सैबाटेली से साल 2015 में WWE Tough Enough शो के दौरान मिली थी।ये दोनों कुछ सालों तक दोस्त रहें। इसके बाद मैंडी-टीनो ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया और इन दोनों ने 2022 में सगाई कर ली। सालों तक साथ रहने के बाद रोज़ ने 2 नवंबर 2024 को आखिरकार सैबाटेली से शादी कर ली। इस समारोह का आयोजन ईस्ट ब्रूंसविक, न्यू जर्सी के Park Chateau Estate and Gardens में कराया गया। इस शादी से जुड़ी शानदार तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं। बता दें, मैंडी रोज़ की शादी को अटैंड करने के लिए सोन्या डेविल, सीजे पेरी (लाना), इंडी हार्टवेल, कोरा जेड और रॉक्सेन परेज़ जैसे स्टार्स पहुंचे हुए थे। View this post on Instagram Instagram Postमैंडी रोज़ ने पूर्व WWE स्टार के साथ शादी के बाद तोड़ी चुप्पीमैंडी रोज़ ने टीनो सैबाटेली से शादी करके अपने जीवन में नए सफर की शुरूआत कर दी। मैंडी की तरह टीनो भी WWE का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने साल 2014 में WWE जॉइन किया था और 2016 में उनका टीवी पर डेब्यू कराया गया था। सैबाटेली को 2020 में रिलीज कर दिया गया था। हालांकि, उनकी 2022 में कंपनी में वापसी हुई और 8 महीने बाद एक बार फिर रिलीज कर दिया गया। बता दें, मैंडी रोज़ ने पूर्व WWE स्टार के साथ शादी करने को लेकर चुप्पी तोड़ते हुए दिल छू लेने वाला संदेश दिया है।"सैबाटेली और मैंने मिलकर कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। हमारे परिवार और WWE में मौजूद दोस्तों को इस बारे में अच्छे से पता है। भगवान जानते हैं कि हम एक-दूसरे के लिए बने हैं। हमारी शादी होनी ही थी। मुझे पता है कि यह सुनने में अजीब लगेगा लेकिन हर चीज एक कारण के तहत होती है।"