WrestleMania के बाद Raw में लैजेंड ने की वापसी और कई सुपरस्टार्स ने रखा मेन रोस्टर में कदम

Ankit

रैसलमेनिया के बाद हमेशा से सरप्राइज एंट्री होती है और इस हफ्ते रॉ में भी यहीं देखने को मिला। मेन रोस्टर मे कई सारे सुपरस्टार ने एंट्री जबकि कुछ दिग्गजों ने वापसी की। कुल मिलाकर देखा जाए तो रॉ पर हाई वोल्टज ड्रामा देखने को मिला। जिसमें दिग्गजों के साथ NXT सुपरस्टार्स नजर आए। रॉ पर सबसे पहले NXT की सुपरस्टार एंबर मून ने नाया जैक्स की पार्टनर के रुप में दस्तक दी। एलेक्सा ब्लिस और मिकी जेमस के खिलाफ नाया जैक्स का टैग मैच जिसमें उन्होंने बुलाया। एंबर मून की एंट्री ने सभी को चौंका दिया जबकि उन्होंने रिंग में जीत भी दर्ज की।

एंबर मून के बाद नंबर आया नो ने होजे का। इस सुपरस्टार ने लोकल सुपरस्टार को हराकर जीत हासिल की। इस सुपरस्टार के मेन रोस्टर में आने की खबरें काफी समय से आ रही थी।

वहीं चोटिल जैफ हार्डी ने सैथ रॉलिंस , फिन बैलर और मिज के प्रोमो के वक्त एंट्री की जिसके बाद क्राउड का जोश देखने लायक था। जैफ ने सैथ और फिन के साथ मिलकर मेन इवेंट में मिजटूराज के खिलाफ मैच लड़ा। जैफ पूरी तरह फिट दिखे और उन्होंने अपने मुव्स दिखाएं।

NXT की टैग टीम जोड़ी ऑथर्स ऑफ पेन ने भी दस्तक देते हुए रायनो और हीथ स्लेटर पर जीत हासिल की। जिस तरह का दबदबा NXT में देखा गया है वैसा ही कुछ रॉ पर हुआ।

जबकि सबसे ज्यादा एक्शन तब सामने आया जब बॉबी लैश्ले का एरिना में म्यूजिक बजा और उन्होंने रिंग में दस्तक दी। लैश्ले ने आते ही सुपरस्टार इलायस की धुनाई कर दी। लैश्ले के चैलेंजर का नाम सामने नहीं आया लेकिन लैश्ले के आने से रॉ का स्तर बढ़ गया है।

वहीं रैसलमेनिया के बाद रॉ का ट्रनिंग प्वाइंट रॉ तब आया जब रोमन रेंस अपनी हार का प्रोमो कर रहे थे लेकिन तभी जनवरी के बाद वापसी करते हुए समोआ जो ने रोमन रेंस चैलेंज किया। रोमन रेंस को समोआ जो ने रेंस को बैकलैश के लिए चुनौती दी है। समोआ जो इस बार भी हील के रुप में नजर आए है।

खैर, कुछ सुपरस्टार्स मेन रोस्टर में आ गए है जबकि दिग्गजों ने भी वापसी की है। अब देखना होगा कि ये सभी सुपरस्टार्स रेड ब्रांड पर किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।