पूर्व WWE चैंपियन ने रैसलिंग को कहा अलविदा

रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर के डेव मैल्टजर ने पूर्व WWE चैंपियन मार्क हेनरी को लेकर बड़ी बात सामने रखी हैं। रिपोर्ट में उन्होंने ये कहा है कि मार्क हेनरी ने ऑफिशियल तौर पर WWE से रिटायरमेंट ले लिया हैं। काफी अच्छे और सफल करियर के बाद उन्होंने ये बड़ा कदम खुशी-खुशी उठाया हैं। बहुत से लोगों को ये नहीं पता है कि नवंबर 2017 के वक्त भी ये बाद सामने आई थी। लेकिन फैंस ने इस बात को नहीं माना था क्योंकि उस वक्त कोई भी इस तरह का एलान नहीं हुआ था बल्कि अफवाह के तौर पर ये बात कही गई थी। पिछले कुछ वक्त से मार्क हेनरी WWE में फुल टाइमर के तौर पर काम नहीं कर रहे है। रैसलमेनिया 33 में मार्क हेनरी अंतिम बार द आंद्रे द जायंट बैटल रॉयल मैच में वो नजर आए थे। मोजो राउली ने ये मैच जीता था। इसके अलावा 2017 में वो दो बार नजर आए थे। 2017 रॉयल रंबल में और रॉ में एक मैच उनका ब्रॉन स्ट्रोमैन के साथ हुआ था। साल 1996 में मार्क हेनरी ने रैसलिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था। कंपनी में रहते हुए वो दो बार वर्ल्ड चैंपियन बने। इसके अलावा साल 2008 में वो ECW चैंपियन बने और 2011 में WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। रैसलमेनिया 33 के बाद से ही मार्क हेनरी के रिटायरमेंट की अफवाहें चल रही है। मार्क हेनरी दुनिया के सबसे शक्तिशाली रैसलर माने जाते है। रैसलिंग ऑब्जर्वर न्यूजलैटर ने अब इस बात को पुख्ता कर दिया है कि उऩ्होंने रिटायरमेंट ले लिया है। अब फैंस को ये भरोसा हो चुका है कि मार्क हेनरी रिंग में नजर नहीं आएंगे। हालांकि रिटायरमेंट के बाद भी वो WWE के सदस्य रहेंगे। बैकस्टेज वो अभी भी WWE में काम कर रहे हैं। WWE में कभी भी कुछ भी हो सकता हैंं। क्या पता मार्क हेनरी एक बार फिर अंतिम बार रिंग में उतरें और फैंस को वो ही मजा दें जो हमेशा रिंग में देते आए हैं?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications