WWE सुपरस्टार मार्क हेनरी ने की संन्यास की तैयारी

Ankit

टेबल फॉर 3 के हाल ही के एपिसोड में सुपरस्टार मार्क हेनरी ने साफ किया कि वो रिंग करियर से रिटायरमेंट लेने के काफी करीब पहुंच गए है। साथ ही उन्होंने कहा कि वो WWE के कर्मचारी के रुप में रहने का मन बना रहे हैं। मार्क हेनरी ने साल 1996 में WWE के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, उसी साल उन्होंने समर ओलंपिक में हिस्सा लिया। हेनरी को नेशन ऑफ डोमिनेशन का नाम दिया गया। इस दौरान उन्होंने द रॉक, फारुक, डी'लो ब्राउन और कामा मुस्तफा का सामना किया था। हेनरी को कुछ वक्त के लिए ' सेक्शुअल चॉकलेट" गिमिक दिया गया था जिसको माय यंग और चायना ने काफी पसंद किया था। हेनरी ने अपने करियर में काफी सारे टाइटल जीते हैं। मार्क हेनरी ने लगभग दो दशक से WWE में काम किया है, अपनी तगड़ी फिजिक के जरिए हेनरी से कई मैच जीते हैं। कुछ समय से हेनरी बैकस्टेज काम कर रहे हैं जिसके चलते उनका रिटायरमेंट कुछ वक्त बाद हो रहा है। हेनरी वर्ल्ड चैंपियन भी रहे चुके हैं, साथ ही बिग शो के साथ दोस्ती भी हेनरी की काफी चर्चित रही थी। हेनरी को WWE में वर्ल्ड स्टॉन्गेस्ट मैन का दर्जा दिया जाता है और कई दफा उन्होंने इसको सही भी साबित किया है। खैर, अभी तक सुपरस्टार मार्क हेनरी के संन्यास की तारीख सामने नहीं आई है कि कब वो रिंग को अलविदा कहने वाले हैं। कयास लगाया जा रहा है कि रिटायरमेंट के बाद मार्क हेनरी एजेंट , प्रोड्यूसर या फिर WWE के यंग टैलेंट के लिए मेंटर बन सकते हैं।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications